
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 09 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत ने अमेरिकी टैरिफ धमकी पर ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. बांग्लादेश क्रिकेट में ‘इंडियन एजेंट’ विवाद गहरा गया है. दिल्ली विधानसभा में CM रेखा गुप्ता भावुक हुईं. सबरीमला मंदिर सोना चोरी केस में मुख्य पुजारी गिरफ्तार हुए.
अमेरिका की 500% टैरिफ की धमकी पर भारत ने दो टूक कहा कि ऊर्जा से जुड़े फैसले बाज़ार स्थितियों और 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर होते हैं. खेल जगत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भीतर घमासान मचा है, जहां तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ बताने पर विवाद बढ़ गया. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ED कार्रवाई के खिलाफ मेगा मार्च निकालते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें-
'सस्ता तेल खरीदने पर हमारा फोकस...', 500% टैरिफ की बात करने वाले US को भारत ने सुना दिया
अमेरिका की ओर से भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चर्चाओं के बीच भारत के विदेश मंत्रालय का दो टूक जवाब आया है. भारत ने कहा है कि हमने यह साफ कर दिया है कि हमारे एनर्जी से जुड़े फैसले मार्केट की स्थितियों को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं और 1.4 अरब भारतीयों के लिए एनर्जी सिक्योरिटी पक्का करते हैं. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी चर्चाओं का जवाब दिया.
भारत-विरोधी सियासत या क्रिकेट? तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ बताकर BCB ने किया तमाशा
बांग्लादेश क्रिकेट में इन दिनों बल्ले-बॉल से ज्यादा बयानबाजी और विवाद सुर्खियां बटोर रहे हैं. IPL में मुस्ताफिजुर रहमान के हटाए जाने से शुरू हुआ मामला अब T20 वर्ल्ड कप में भारत यात्रा के बहिष्कार, ICC को चिट्ठियों, और तमीम इकबाल को ‘इंडियन एजेंट’ बताए जाने तक पहुंच गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ( BCB) के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने हैं और क्रिकेट बिरादरी दो हिस्सों में बंट गई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









