
21 साल उम्र, एक हजार फीस... शराबबंदी वाले गुजरात की गिफ्ट सिटी में शराब पीने की ये हैं शर्तें
AajTak
गाइडलाइन के मुताबिक लिकर एक्सेस परमिट 2 साल के लिए मिलेगा और सालाना 1 हज़ार रुपये फीस रहेगी. लिकर एक्सेस परमिट/अस्थायी परमिट प्राप्त करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए.
गुजरात सरकार द्वारा गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में रहने वाले, यहां काम करने वाले और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विजिटर्स के लिए शराबबंदी में छूट की घोषणा की थी. इन लोगों को सरकार की ओर से स्पेशल परमिट दिया जाएगा. इसे लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि वाइन एंड डाइन सुविधा का उपयोग सिर्फ अधिकृत परमिट धारक को ही मिलेगा. बाहर से आने वाले बिना परमिट वालों को शराब नहीं मिलेगी.
गाइडलाइन के मुताबिक लिकर एक्सेस परमिट 2 साल के लिए मिलेगा और सालाना 1 हज़ार रुपये फीस रहेगी. लिकर एक्सेस परमिट/अस्थायी परमिट प्राप्त करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए. लिकर एक्सेस परमिट प्राप्त करने से पहले मौजूदा कानूनों, विनियमों का पालन करने की गारंटी देनी होगी.
सरकार के नियमों के मुताबिक लिकर परमिट धारक को गिफ्ट सिटी छोड़ने के बाद अपना परमिट रद्द करवाना होगा. शराब पीने के बाद पीने का परमिट और बिल रखना होगा. अगर सक्षम प्राधिकारी परमिट की जांच करने की मांग करता है, तो उसे प्रस्तुत करना होगा.
शराब परमिट धारक पूरी अवधि के दौरान अस्थायी परमिट धारक के साथ रहेंगे. जब वे अस्थायी परमिट धारकों के साथ वाइन और डाइन सुविधा में जाएंगे तो ये सुनिश्चित करेंगे कि शराब उपभोग बिल अस्थायी परमिट धारकों को उनके मोबाइल पर तुरंत डिजिटल रूप से उपलब्ध करा दे. लिकर एक्सेस परमिट धारकों को परमिट अपने पास सुरक्षित रखना होगा. अगर परमिट खो जाए या उसमें लिखे नोट की लिखावट ठीक-ठाक न हो तो तुरंत नया परमिट प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनानी होगी.
बता दें कि पूरी गिफ्ट सिटी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों/मालिकों को शराब एक्सेस परमिट दिया जाएगा. इससे वो गिफ्ट सिटी में "वाइन एंड डाइन" ऑफर करने वाले होटल/रेस्तरां/क्लबों में शराब का सेवन कर सकेंगे. इसके अलावा हर कंपनी द्वारा अधिकृत विजिटर्स को कंपनी के स्थायी कर्मचारियों की उपस्थिति में अस्थायी परमिट वाले ऐसे होटलों/रेस्तरां/क्लबों में शराब का सेवन करने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








