
'2047 तक भारत को 'ग़ज़वा-ए-हिंद' में बदलने की योजना', हिंदू राष्ट्र पंचायत में वक्ताओं के बिगड़े बोल
AajTak
भाजपा नेता और हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के प्रमुख जयभगवान गोयल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंदू राष्ट्र पंचायत का आयोजन किया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में आपत्तिजनक बयान भी दिए गए.
साल 2020 में दंगे की चपेट में आए उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र को एक हिंदू राष्ट्र पंचायत ने देश का पहला हिंदू राष्ट्र जिला बनाने का आह्वान किया किया है. इस पंचायत ने इलाके के निवासियों से अपनी संपत्तियां अल्पसंख्यकों को न बेचने या किराए पर नहीं देने की अपील की है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पंचायत (बैठक) भाजपा नेता और हिंदू संयुक्त मोर्चा के प्रमुख जय भगवान गोयल द्वारा आयोजित की गई थी और इसमें भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने भाग लिया.
भाजपा ने किया किनारा
जटिया ने कहा कि वे सभी जो खुद को भारत माता की संतान मानते हैं वो हमारे भाई-बहन हैं और इस परिवार में हर किसी का स्वागत है चाहे वह किसी भी धर्म का हो. दिल्ली भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को पार्टी की मंजूरी नहीं थी और गोयल पार्टी के किसी पद पर नहीं थे. सभा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि किसी भी हिंदू को अपने घरों या दुकानों को अन्य धर्मों के सदस्यों को बेचना या किराए पर नहीं देना चाहिए.
हिंदू राष्ट्र बनाएंगे
गोयल ने कहा, 'हम पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली को एक हिंदू राष्ट्र जिला और फिर पूरे देश को एक हिंदू राष्ट्र बनाएंगे.' फरवरी 2020 में, पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र को 'मिनी पाकिस्तान' में बदलने की योजना थी.
गजवा ए हिंद बनाने की तैयारी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










