
2025 में उड़ा प्लेन, 2024 में हुआ लैंड, आखिर कैसे 'टाइम ट्रैवल' कर गया ये प्लेन
AajTak
2024 बीत चुका है और 2025 चल रहा है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक फ्लाइट ने 2025 में उड़ान भरी और 2024 में लैंड की, तो शायद आप हैरान रह जाएंगे. टाइम ट्रैवल के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, जहां समय से आगे या पीछे जाने की बात की जाती है. हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई.
2024 बीत चुका है और 2025 चल रहा है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि एक फ्लाइट ने 2025 में उड़ान भरी और 2024 में लैंड की, तो शायद आप हैरान रह जाएंगे. टाइम ट्रैवल के किस्से आपने बहुत सुने होंगे, जहां समय से आगे या पीछे जाने की बात की जाती है. हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी टाइम ट्रैवल जैसी लगती है. हालांकि, यह सचमुच का टाइम ट्रैवल नहीं था. आइए, जानते हैं यह माजरा क्या है.
कैथे पैसिफिक की फ्लाइट CX880 ने बदला समय का खेल कैथे पैसिफिक की फ्लाइट CX880 ने 1 जनवरी 2025 को हांगकांग से उड़ान भरी और 31 दिसंबर 2024 को लॉस एंजेलिस में लैंड किया. यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे का कारण है इंटरनेशनल डेट लाइन.
इंटरनेशनल डेट लाइन क्या है? इंटरनेशनल डेट लाइन एक काल्पनिक रेखा है जो प्रशांत महासागर के बीचों-बीच स्थित है. यह रेखा धरती पर दो अलग-अलग तारीखों को विभाजित करती है. जब कोई विमान इस रेखा को पार करता है, तो तारीख बदल जाती है.पश्चिम की ओर जाने पर तारीख एक दिन आगे बढ़ जाती है.पूर्व की ओर आने पर तारीख एक दिन पीछे चली जाती है.
इसे आसान शब्दों में समझें मान लीजिए, आप 1 जनवरी को सुबह हांगकांग से फ्लाइट पकड़ते हैं. अगर फ्लाइट इंटरनेशनल डेट लाइन को पार करते हुए लॉस एंजेलिस पहुंचती है, तो वहां की तारीख 31 दिसंबर होगी. ऐसा महसूस होगा मानो आप 'समय में पीछे चले गए'. लेकिन ये मुमकिन इंटरनेशनल डेट लाइन की वजह से हुआ.
यात्रियों का दो बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन कैथे पैसिफिक की इस फ्लाइट पर बैठे यात्रियों के लिए यह यात्रा बेहद खास रही. उन्होंने नए साल का जश्न पहले हांगकांग में मनाया और फिर लॉस एंजेलिस पहुंचकर दोबारा वही जश्न मनाया. यह उनके लिए यादगार अनुभव बन गया.
इंटरनेशनल डेट लाइन क्यों है खास? इंटरनेशनल डेट लाइन दुनिया भर की तारीखें तय करने में मदद करती है. हालांकि, इसका कोई कानूनी दर्जा नहीं है. यह रेखा सीधी नहीं है बल्कि देशों और उनके भूगोल के अनुसार घुमावदार है. उदाहरण के लिए, यह रूस और अलास्का के बीच जिगजैग करती है.इस अनोखे सफर ने यात्रियों को 'टाइम ट्रैवल' जैसा अनुभव कराया और यह घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









