
'2024 में 56 इंच का सीना 14 का हो जाएगा', राहुल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरा महागठबंधन
AajTak
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. आज बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने काली पट्टी बांधकर राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आज बिहार विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों ने जमकर बवाल किया. बिहार की सत्ता पर काबिज महागठबंधन के नेताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में महागठबंधन में शामिल जेडीयू, राजद, माले, कांग्रेस के विधायकों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. इस दौरान कांग्रेस के विधायक काले कपड़े पहनकर बिहार विधानसभा के अंदर दाखिल हुए.
राहुल के साथ हुआ अन्याय- जेडीयू
जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के साथ अन्याय हुआ है और उनके साथ केंद्र सरकार ने जो साजिश रची है,उसकी चिंगारी बिहार से उठ चुकी है. उन्होंने कहा, 'बिहार 2024 के लिए तैयार हो गया है. 56 इंच का सीना महज 14 इंच का बनकर रह जाएगा. केंद्र की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश का विपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ा है. 2024 के लोकसभा में देश का सारा विपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ा होकर बीजेपी को धूल चटाने का काम करेगा.'
हम डरने वाले नहीं- आरजेडी
वहीं इस प्रदर्शन में शामिल राजद के विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश से सारे विपक्ष को खत्म करना चाहती है, लेकिन विपक्ष केंद्र की साजिश से डरने वाला नही हैं. मुन्ना यादव ने कहा, 'हम डरने वाले नही हैं और ना ही हम पीछे हटेंगे, हम एक जुट होकर राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हैं.' कांग्रेस के विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे नेता की सदस्यता खत्म कर दी गई है और उनके साथ बिल्कुल गलत हुआ है और इसी के खिलाफ आज हम लोग काला कपड़ा पहनकर और हाथों पर काला पट्टी बांध कर सदन तक मार्च करेंगे.
जेडीयू के विधायक डॉक्टर संजीव ने कहा कि राहुल गांधी के ऊपर केवल मानहानि के केस में सदस्यता छीन ली गई. उनके साथ ऐसा किया गया हो जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया हो. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी और ललित मोदी चोर हैं, तो चोर को चोर नही तो क्या बोलेंगे.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











