
2024 तक देश में अमेरिका जैसी सड़कें होंगी, लोकसभा में नितिन गडकरी ने किया दावा
AajTak
लोकसभा में सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने दावा किया कि वो 2024 खत्म होने से पहले देश की सड़कों को अमेरिका के बराबर बना देंगे.
लोकसभा में सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने लोकसभा में दावा किया कि 2024 समाप्त होने से पहले देश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि जॉन कैनैडी का कहा गया एक वाक्य मैं हर समय ध्यान में रखता हूं. उन्होंने कहा था कि अमेरिका इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि वो अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं.
हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा
उन्होंने कहा कि मैं इसी बात पर भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का सुखी, समृद्ध और शक्तिशाली हिंदुस्तान बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, उसके आधार पर मैं इस सदन को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2024 समाप्त होने से पहले हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.
उन्होंने कहा इसके कारण रोजगार निर्माण होगा, ग्रोथ बढ़ेगी साथ ही टूरिज़्म भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर में ही 60 हजार करोड़ का काम किया जा रहा है. जोझिला टनल में इस वक्त एक हजार लोग -8 डिग्री में अंदर जाकर काम कर रहे हैं.
'गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








