
2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर देश का मिजाज क्या कह रहा है?
AajTak
अभी हरियाणा विधानसभा चुनाव की ही घोषणा हुई है, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड में भी तैयारी उतनी ही तत्परता से चल रही है, क्योंकि दोनो राज्यों में चुनाव 2024 में ही होने हैं. MOTN सर्वे में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बारे में जनता की राय तो सामने आ चुकी है - क्या वोटिंग पैटर्न भी वही रहने वाला है?
आज तक/इंडिया टुडे का मूड ऑफ द नेशन सर्वे तो हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर अलग ही इशारे कर रहा है. सर्वे की मानें तो हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे लोकसभा के रिजल्ट से बिलकुल अलग भी हो सकते हैं - और झारखंड में भी हेमंत सोरेन के प्रयोगों का रिजल्ट उम्मीदों से अलग हो सकता है.
लोकसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर आये आज तक के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के नतीजे अलग ही इशारे कर रहे हैं. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस दोनो का प्रदर्शन बराबरी पर छूटा था. दोनो को 5-5 सीटें मिली थीं, जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा.
झारखंड की राजनीति जहां चंपाई सोरेन की बगावत से हड़कंप मचा हुआ है, महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद पर अलग ही पेच फंसा हुआ है. उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि महाविकास आघाड़ी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले ही तय हो जाये. सोनिया गांधी और शरद पवार की तरफ से भाव न मिलने पर अब कह रहे हैं कि भले ही मुख्यमंत्री फेस की घोषणा न हो, लेकिन तय तो कर लिया जाये. ध्यान रहे, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ही उद्धव ठाकरे ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. अगर संभले नहीं, तो उद्धव ठाकरे की ये मुहिम तो बीजेपी के पक्ष में ही जाएगी.
अगर तीनो मुख्यमंत्रियों के बारे में लोगों की राय देखें तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही सबसे आगे खड़े होते हैं, लेकिन तमाम कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शासन में एकनाथ शिंदे की तुलना में कम ही लोगों ने संतोष जताया है.
हरियाणा में बड़े उलटफेर की संभावना लगती है
हरियाणा में बीजेपी ने जो सोच कर मुख्यमंत्री बदला था, लगता नहीं कि उतने भर से ही काम बनने वाला है. मनोहरलाल खट्टर को हटाये जाने से पंजाबी तबका नाराज न हो, इसलिए उनको लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






