
2023 से वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर 7,971 बार फेंके गए पत्थर, 4,549 लोग गिरफ्तार
AajTak
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि साल 2023 से फरवरी 2025 तक ट्रेनों, खासतौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के कुल 7,971 मामले सामने आए हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि साल 2023 से फरवरी 2025 तक ट्रेनों, खासतौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के कुल 7,971 मामले सामने आए हैं. इन मामलों में 4,549 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लोकसभा में बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से पूछा कि क्या पथराव की घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोई रिपोर्ट तैयार की गई है.
इसके जवाब में रेलवे मंत्री ने कहा, 'हर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाती है और दोषियों के खिलाफ उचित जांच के बाद मुकदमा चलाया जाता है.'
पथराव से रेलवे को 5.79 करोड़ रुपये का नुकसान मंत्री ने बताया कि इस दौरान पथराव से ट्रेनों को हुए नुकसान की मरम्मत में रेलवे को 5.79 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा. इसमें वंदे भारत ट्रेनों के डिब्बों की मरम्मत का खर्च भी शामिल है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने राज्य सरकार की रेलवे पुलिस (GRP) और जिला पुलिस के साथ मिलकर पथराव रोकने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें शामिल है.
लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान – रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले लोगों को समझाया जा रहा है कि पथराव से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं.
सख्त निगरानी – जहां-जहां सबसे ज्यादा पथराव की घटनाएं होती हैं, वहां सुरक्षा बलों को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
सुरक्षा समिति का गठन – हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और समीक्षा के लिए स्टेट लेवल सिक्योरिटी कमेटी (SLSCR) बनाई गई है. इसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) या पुलिस आयुक्त (CP) अध्यक्ष होते हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







