
2023 के एग्जिट पोल में दिखा 2024 का ट्रेलर! पढ़ें- 5 राज्यों के सर्वे से निकले 8 बड़े संकेत
AajTak
पांच राज्यों के नतीजों से पहले गुरुवार को एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. इसके साथ ही सवाल उठने लगा है कि क्या पांच राज्यों के एग्जिट पोल में 2024 के लोकसभा चुनाव का रुझान समझा-देखा जा सकता है? पांच राज्यों में तीन राज्य मध्य और पश्चिम भारत के हैं, जहां हिंदी प्रमुखता से बोली जाती है. एक राज्य दक्षिण का है और एक राज्य पूर्वोत्तर का. इनमें 83 लोकसभा सीटें आती हैं.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार के नतीजे आने में अब 36 घंटे से भी कम का समय बचा है. यानी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के नतीजे 3 दिसंबर को आ जाएंगे. पहले मिजोरम के नतीजे भी इसी दिन आने थे, लेकिन शुक्रवार को चुनाव आयोग घोषणा कर दी कि इस राज्य के नतीजे 4 दिसंबर को जारी होंगे.
नतीजों से पहले गुरुवार को एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. इसके साथ ही सवाल उठने लगा है कि क्या पांच राज्यों के एग्जिट पोल में 2024 के लोकसभा चुनाव का रुझान समझा-देखा जा सकता है? दरअसल, पांच राज्यों में तीन राज्य मध्य और पश्चिम भारत के हैं, जहां हिंदी प्रमुखता से बोली जाती है. एक राज्य दक्षिण का है और एक राज्य पूर्वोत्तर का.
देश के बड़े हिस्से का एक सैंपल इन पांच राज्यों के चुनावी एग्जिट पोल से मिल सकता है. जो कहता है-
1. इन पांच राज्यों में जहां 83 लोकसभा सीट आती हैं, उनमें बीजेपी का वोट प्रमुखता से बढ़ रहा है. 2. कर्नाटक, हिमाचल जीतने के बाद तीन और राज्यों में कांग्रेस बढ़त बनाकर सरकार भी बना सकती है. कांग्रेस टक्कर में बनी हुई है. 3. जाति गणना-ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी को घेरता नजर नहीं आ रहा है. 4. नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर वोट देना प्राथमिकता बना हुआ है. 5. महिला वोटर पर और ज्यादा पकड़ बीजेपी की मजबूत हो रही है. 6. पसंद की पार्टी के तौर पर प्राथमिकता तय करके वोट देना, कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी के वोटर की ज्यादा है. 7. वोटर चुनावी वादों को इस्तेमाल करके भरोसा करके वोट देने में विश्वास करने लगा है. 8. तेलंगाना में बीजेपी की सीट बढ़ी है, यानी दक्षिण में कर्नाटक गंवाने के बाद तेलंगाना में बीजेपी का वोट बढ़ रहा है.
2024 का ट्रेलर समझने के लिए 2018 के नतीजे जरूरी
2023 के एग्जिट पोल में 2024 का ट्रेलर समझने के लिए 2018 के नतीजों को भी समझना जरूरी है. 2018 में मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने शपथ ली, जिनकी सरकार 2020 तक चल पाई. 2018 में राजस्थान में अशोक गहलोत कांग्रेस के सीएम बने. 2018 में छत्तीसगढ़ में भी सरकार कांग्रेस की बनी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने. 2018 में तेलंगाना में बीआरएस जीती थी तो मिजोरम में कांग्रेस की हार के साथ पूर्वोत्तर से देश की सबसे बड़ी पुरानी पार्टी की विदाई हो गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










