
2022 में देश के सामने होगी चीन की 'हड़पनीति' से निपटने की चुनौती! देखें रिपोर्ट
AajTak
भारत और चीन के बीच की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर बार बार सीमा पर झड़प होती रहती है. 1 जनवरी 2022 से चीन का नया लैंड बॉर्डर लॉ एक तरफा रूप से प्रभावी हो जाएगा. चीन को भारत और भूटान के साथ सीमाओं को अपने हिसाब से तय करने का अधिकार मिल जाएगा. चीन ने खुद को इसमें आक्रमण, घुसपैठ के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई का अधिकार दिया है. साल 2020 में चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ हाथपाई और हिंसक झड़प की थी. इसके बाद भारतीय सेना ने चीन के ऊपर जो कार्रवाई की है उसका प्रभाव चीन के ऊपर पड़ा है. इस कार्रवाई से चीन को एक संदेश मिला है कि अब चीन भारत पर ज्यादा आक्रामक कार्रवाई नहीं कर सकता यदि चीन ने कोई भी कार्रवाई की तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा. देखें ये वीडियो.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










