2021 biggest controversies: राज कुंद्रा-आर्यन खान पहुंचे जेल, विवादों में घिरे करीना-सैफ
AajTak
ये साल फिल्म इंडस्ट्री को कई सारे दर्द दे गया. कई सेलेब्स ऐसे होंगे जो 2021 को गलती से भी याद नहीं करना चाहेंगे. जानते हैं 2021 की उन कंट्रोवर्सीज के बारे में, जिन्होंने सभी को चौंकाया.
पैनडेमिक के बीच एक और साल खत्म होने जा रहा है. 2021 में कई ऐसे विवाद हुए हैं जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. बॉलीवुड भी उससे अछूता नहीं रहा. ये साल फिल्म इंडस्ट्री को कई सारे दर्द दे गया. कई सेलेब्स ऐसे होंगे जो 2021 को गलती से भी याद नहीं करना चाहेंगे. जानते हैं 2021 की उन कंट्रोवर्सीज के बारे में, जिन्होंने सभी को चौंकाया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो जेल की हवा खाएंगे. राज कुंद्रा पोर्नोग्रापी केस में गिरफ्तार हुए. उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा. राज कुंद्रा को मॉडल और एक्ट्रेस की अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें बेचने का आरोप लगा. शिल्पा शेट्टी भी निशाने पर आईं. पर एक्ट्रेस को पुलिस की जांच में क्लीनचिट मिली.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












