
'2019 में मर्डर के बाद गया था जेल, किसने जमानत कराई पता नहीं', बाबा सिद्दीकी को मारने वाले शूटर के परिवार ने बताया
AajTak
बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले हरियाणा के शूटर गुरमैल सिंह की दादी ने बताया कि उसने 2019 में गांव में ही एक मर्डर किया था, जिसके बाद वो जेल गया था. उन्होंने बताया कि उसे जमानत मिल गई, लेकिन किसने कराई ये हमें पता नहीं है.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक यूपी के बहराइच का रहने वाला धर्मराज राजेश कश्यप (19) है, जबकि दूसरा हरियाणा के कैथल का रहने वाला गुरमैल बलजीत सिंह (23) है. गुरमैल के माता-पिता की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी दादी जिंदा है और उसका सौतेला छोटा भाई उनके साथ रहता है.
गुरमैल की दादी ने आजतक से बात करते हुए बताया कि उसने 2019 में गांव के ही एक शख्स की बर्फ वाला सुआ मारकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि वो गुरमैल के छोटे सौतेले भाई प्रिंस के साथ अपने गांव में रहती हैं. वो 2019 में हत्या के मामले में जेल में बंद था, जो तीन-चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था. हालांकि उसकी जमानत किसने करवाई इसके बारे में किसी को कुछ भी मालूम नहीं है.
Baba Siddique Murder: यूपी के दोनों शूटरों की क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं, हरियाणा का आरोपी कर चुका है कत्ल... चौंका देगी तीनों की क्राइम कुंडली!
जमानत पर निकलने बाद आया था घर
दादी ने बताया कि जब गुरमैल जमानत पर बाहर आया तो घर आया था, वह कुछ मिनट के लिए उनके घर रुका था. तब वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं. उन्होंने गुरमैल को देखा तक भी नहीं. इतनी देर में वह चला गया था. उसके बाद उनका गुरमैल के साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ और ना ही वह किसी भी त्योहार या अन्य पारिवारिक फंक्शन में घर आया.
11 साल पहले घर से बेदखल कर चुकी हैं दादी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










