
2018 से 2022 तक 701 राजद्रोह और 5023 यूएपीए के मामले दर्ज, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
AajTak
लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया कि 2018 से 2022 तक राज्य के खिलाफ राजद्रोह और अपराध के 701 मामले दर्ज किए गए हैं और आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 5,023 मामले दर्ज किए गए.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि 2018 से 2022 तक राज्य के खिलाफ राजद्रोह और अपराध के 701 मामले दर्ज किए गए हैं और आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 5,023 मामले दर्ज किए गए.
हालांकि, नित्यानंद राय ने कहा कि राजद्रोह और राज्य के खिलाफ अपराध के तहत दर्ज मामलों की संख्या 2021 में 149 से घटकर 2022 में 68 हो गई. इसी तरह, यूएपीए के तहत दर्ज मामलों में 2021 में संख्या 814 से बढ़कर 2022 में 1005 हो गई है.
यह सारी जानकारी केंद्रीय मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी. पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अवधि के दौरान 788 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 500 लोगों के खिलाफ देशद्रोह और राज्य के खिलाफ अपराध के मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए.
ऐसे मामलों में कुल 131 लोगों को बरी भी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यूएपीए के तहत 8,947 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 6,503 लोगों को आरोप पत्र में नामित किया गया. और कुल 550 लोगों को बरी भी कर दिया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










