
2000 रुपये के कितने नोट आ गए वापस? इस महीने खत्म हो रही बदलने की डेडलाइन
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी. हालांकि, RBI ने नागरिकों से 30 सितंबर तक बैंकों में इन्हें बदलने के लिए समय दिया है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस साल मई में 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था. इसके बाद से 2,000 रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने का सिलसिला तेजी से चल रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिन बताया कि जितने 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 93 फीसदी नोट बदले जा चुके हैं या बैंकों में जमा करा दिए गए हैं. बैंक ने बताया कि 31 अगस्त तक केवल 24,000 करोड़ रुपये के वैल्यू के 2,000 रुपये के नोट ही सर्कुलेशन में थे.
कितने नोट वापस आए?
बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त, 2023 तक सर्कुलेशन से वापस आए 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है. इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के 93 फीसदी बैंकनोट वापस आ गए हैं. प्रमुख बैंकों से कलेक्ट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि सर्कुलेशन से वापस प्राप्त 2,000 रुपये के कुल बैंक नोटों में से लगभग 87 फीसदी डिपॉजिट हुए हैं. शेष को अन्य मूल्य वर्ग के बैंक नोटों से एक्सचेंज कर दिया गया है.
नोट बदलने की डेडलाइन
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी. हालांकि, RBI ने नागरिकों से 30 सितंबर तक बैंकों में इन्हें बदलने के लिए समय दिया है. नोट बदलने की सीमा 20,000 रुपये है. यानी एक बार में 2,000 रुपये के 10 नोट ही बदले जाएंगे. कोई भी एक बार में 20,000 रुपये तक के 2,000 रुपये के नोटों को बदल सकेगा. इन्हें जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है.
क्लीन नोट पॉलिसी के तहत हुई नोटों की वापसी

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












