
20 हजार लोगों के सामने गर्लफ्रेंड ने किया Reject, मैच हारने के बाद रेसलर ने किया था प्रपोज
AajTak
Amateur MMA फाइटर Lukasz Bukovac ने हाल ही में एक खिलाड़ी के साथ मैच में 0-2 से हारने के बाद हजारों लोगों को सामने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. यहां तो मानो उन्हें और बुरी हार मिली. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Amateur MMA फाइटर Lukasz Bukovac ने हाल ही में एक खिलाड़ी के साथ मैच में 0-2 से हार का सामना किया. Lukasz के लिए ये दिन इतना ही बुरा नहीं था बल्कि आगे तो कुछ और भी होना बाकी था. दरअसल, इस हार के बाद उसने स्टेडियम में मौजूद लगभग 20 हजार लोगों के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. इसपर गर्लफ्रेंड का जवाब बुरी दिल छलनी कर देने वाला थी.
दरअसल, फाइट हारने के बाद Lukasz ने रिंग के अंदर ही अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने का फैसला किया. वह हाथ में अंगूठी लेकर घुटनों पर बैठ जाता है और लड़की के आगे शादी के प्रस्ताव रखता है. हालांकि, अगर वह जीत भी जाता, तो लड़की के हां करने की गारंटी तो नहीं थी, लेकिन मैच हारने के बाद पीछे बैठे 20,000 लोगों के सामने मोहब्बत में हार अधिक दर्दनाक है.
लड़की ने हजारों लोगों के सामने जवाब दिया , 'तुम एक बार रिश्ते में बेवफाई कर चुके हो तो मैं रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकती. मेरी ओर से इस शादी के लिए न है'. रेसलर इस बात पर दुखी होकर जमीन पर बैठ जाता है. इससे भी बुरी बात है कि इस सबका पूरा वीडियो शूट किया गया था और ये वीडियो अब दुनिया भर में वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखता है कि दोनों के बीच कुछ और भी बात हो रही है. इतने में लड़की की न से चिढ़ा Lukasz का एक फैन गिलास भर पानी लाकर लड़की के ऊपर फेंक देता. हालांकि लड़की न कर चुकी है और उसे किसी फैन की हरकत से कोई फर्क नहीं पड़ता.
वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए.कई लोगों ने रेसलर के साथ सहानुभूति दिखाई. एक यूजर ने लिखा- एक हार के बाद दूसरी हार दुखद है. एक अन्य ने लिखा- अगर सचमुच इसने धोखा दिया था तो लड़की ने बिलकुल सही किया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










