
20 हजार रुपये के अंदर भारत में मिलने वाले सबसे पावरफुल स्मार्टफोन को खरीदने का मौका आज
AajTak
Poco X3 Pro को आज फिर एक बार फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी. इसे देश में Poco X3 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Poco X3 Pro को आज फिर एक बार फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी. इसे देश में Poco X3 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक ये 20 हजार रुपये के अंदर भारत में मिलने वाला सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है. Poco X3 Pro को आज ग्राहक दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. इसे गोल्डन ब्रोंज, ग्रेफाइट ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने का मौका ग्राहकों के पास होगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. इसी तरह फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा. साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











