
20 मिनट में मां की हुई शादी, उसी वक्त बेटी ने दिया बच्चे को जन्म
AajTak
जेना नाम की इस महिला का कहना है कि उन्हें अपनी शादी 20 मिनट के भीतर करनी पड़ गई. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बेटी ने शादी वाले दिन ही बच्चे को जन्म दिया है. इस वजह से उनके पति को भी काफी परेशानी हुई. जेना की बेटी की उम्र 18 साल है. शादी के बाद जेना बच्चे से मिलने के लिए सीधे अस्पताल भागीं.
हर कोई अपनी शादी पूरी धूमधाम से करने की सोचता है लेकिन जरूरी नहीं सब ऐसा कर भी पाएं. एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. उसने जैसा सोचा था, वो वैसे शादी नहीं कर सकी. उसे जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी. वह भागते हुए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची और 20 मिनट के भीतर ही शादी रचा ली. इसके पीछे का कारण ये था कि इस महिला की बेटी बच्चे को जन्म देने वाली थी. ऐसे में समय पर अस्पताल पहुंचने के लिए उसे मिनटों में अपनी शादी निपटानी पड़ी.
महिला का नाम जेना रॉबिन्सन है. 38 साल की जेना एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती हैं. वह शादी करने के ठीक बाद अस्पताल के लिए रवाना हो गईं. जहां उनकी 18 साल की बेटी एलिसी क्लेयरी ने बच्चे को जन्म दिया है. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की रहने वाली जेना ने जिस वक्त मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन किए ठीक उसी समय बच्चे का जन्म हो गया.
पति को रोते हुए पाया
उनका कहना है, 'मैंने शादी करने की योजना बहुत पहले बना ली थी लेकिन एलिसी को एक रात पहले लेबर पेन होने लगा.' हालांकि जेना के परिवार में आई इस स्थिति की वजह से उनके होने वाले पति को काफी परेशानी हुई. इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैं तेजी से रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची और जल्दी से शादी कर ली. मैं 20 मिनट के भीतर वहां जाकर आ भी गई. मेरे बेचारे पति की आंखों में आंसू थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मैं आउंगी भी या नहीं.'
जेना ने 43 साल के मैकेनिक से शादी की और इसके बाद वह अस्पताल के लिए रवाना हो गईं. पैदा होने वाले बच्चे का नाम एडिसन रखा गया है. जेना ने कहा, 'मैं एडिसन को पैदा होते नहीं देख पाई, लेकिन मुझे उससे मिलकर बहुत अच्छा लगा.'

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










