20 दिन में गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार, जारी हो चुका 'डेथ वारंट', संजय राउत के बयान से मची खलबली
AajTak
महाराष्ट्र में सरकार गिरने के बाद से उद्धव ठाकरे गुट के नेता एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. अब इस कड़ी में संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साथा और दावा किया है कि 'शिंदे-फडणवीस' सरकार अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी.
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और बीजेपी की गठबंधन की सरकार बनने के बाद से उद्धव ठाकरे गुट लगातार उन पर हमलावर है. शिंदे की बगावत के बाद से उद्धव ठाकरे के हाथ से पहले विधायक, फिर सत्ता और आखिर में शिवसेना पार्टी भी चली गई. तभी से उद्धव ठाकरे गुट के नेता एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. अब इस कड़ी में संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि 'शिंदे-फडणवीस' सरकार अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी.
राउत ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है, सिर्फ तारीख का ऐलान होना बाकी है. मैंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले में देरी के कारण इस सरकार की लाइफलाइन बढ़ गई. उन्होंने दावा किया कि यह सरकार अगले 15-20 दिनों में गिर जाएगी.
महाराष्ट्र में क्या है ये सियासी ड्रामा?
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे गुट ने बगावत कर दी थी. इसके बाद उद्धव सरकार गिर गई थी. शिंदे ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ बीजेपी के समर्थन में सरकार बनाई. इसके बाद से उद्धव ठाकरे गुट के कई नेता शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं. वहीं लंबी उठापटक के बाद शिवसेना के नाम और पार्टी के सिंबल पर हक को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तनातनी चल रही थी. चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को पार्टी का नाम और शिवसेना का प्रतीक तीर कमान सौंप दिया था.
पार्टी में उभरे थे दो गुट
पिछले साल जून में जब एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट किया था तो पार्टी में दो गुट उभर आए थे. पार्टी उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच बंट गई थी. शिंदे गुट की बगावत के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में एकनाथ शिंदे ने सीएम औऱ देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










