
20 एकड़ में फैला, 250 करोड़ की लागत से बंगाल में बना जगन्नाथ मंदिर, CM ममता बनर्जी करेंगी इस दिन उद्घाटन
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेंगी. पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर का निर्माण राजस्थानी गुलाबी बलुआ पत्थर से हुआ है और यह कलिंग वास्तुकला शैली पर आधारित है. 250 करोड़ रुपये की लागत से बने इस विशाल 20 एकड़ क्षेत्र के मंदिर में 800 से अधिक शिल्पकारों ने शामिल हुए.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीघा में बने नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर का 30 अप्रैल (बुधवार) को अक्षय तृतीया के मौके पर उद्घाटन करेंगी. यह मंदिर ओडिशा के प्रसिद्ध पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. बंगाल में यह मंदिर कलिंग वास्तुकला शैली के आधार पर राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया.
मंदिर की विशेषताएं
बंगाल के दीघा में बनी जगन्नाथ मंदिर 20 एकड़ में फैली है. जिसे 250 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया. 800 से ज्यादा राजस्थान के शिल्पकार इस प्रोजेक्ट में काम किया, और अपनी मंदिर निर्माण कला का शानदार प्रदर्शन किया.
मंदिर परिसर में भोग मंडप, नटमंदिर, जगमोहन और गर्भगृह, जटिल नक्काशी और देवताओं की मूर्तियों लगाई गई हैं. एक 34 फीट ऊंचा, 18 मुख वाला अरुण स्तंभ काले पत्थर से बना है, जिसके ऊपर अरुण देवता की मूर्ति स्थापित की गई है.
बंगाल में बनी जगन्नाथ मंदिर पुरी के जगन्नाथ मंदिर के स्टाइल पर ही बना है. इस मंदिर में सिंहद्वार, व्याघ्रद्वार, हस्तिद्वार और अश्वद्वार बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: बंगाल की CM ममता बनर्जी मई के पहले हफ्ते में जाएंगी मुर्शिदाबाद, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










