
2.8 करोड़ के ड्रग्स के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, नालासोपारा के अपार्टमेंट से चल रहा था अवैध कारोबार
AajTak
नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके से तुलिंज पुलिस ने 2.8 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स जब्त किए और नाइजीरियन नागरिक चिमेज़ी इमैन्युएल गॉडसन चिमा (40) को गिरफ्तार किया. पुलिस छापेमारी में 1.4 किलो मेथाडोन और ₹34 हजार नकद बरामद हुए. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी की बड़ी सफलता पुलिस को मिली है. तुलिंज पुलिस ने प्रगति नगर इलाके के जगन्नाथ अपार्टमेंट से लगभग ₹2.8 करोड़ मूल्य के ड्रग्स जब्त किए हैं और इस मामले में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में नाइजीरियन व्यक्ति ड्रग्स की तस्करी कर रहा है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव के निर्देशन में टीम गठित की गई और जाल बिछाकर दोपहर करीब 12:30 बजे छापा मारा गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 40 ग्राम मेथाडोन (एमडी) जब्त किया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा, चॉल पर गिरा अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा... 2 लोगों की मौत और 9 घायल
वहीं, जब्त ड्रग्स की कीमत लगभग ₹2.8 करोड़ (लगभग $1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) बताई जा रही है. साथ ही आरोपी के पास से ₹34 हजार नकद भी बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिमेज़ी इमैन्युएल गॉडसन चिमा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. उसके खिलाफ तुलिंज पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि नालासोपारा में बड़ी संख्या में नाइजीरियन लोग अवैध रूप से रहते हैं, जिनमें से कई ड्रग्स तस्करी में शामिल पाए गए हैं. इस कार्रवाई से इलाके में नशे और ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पुलिस आगे की जांच और संभावित आपराधिक नेटवर्क के खुलासे में जुटी हुई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










