
2,200 करोड़ के ऑनलाइन स्कैम का खुलासा, असम मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील, कही ये बात
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को लेकर कहा है कि लोगों कि फेक इनवेस्मेंटमेंट ब्रोकर से सावधान रहें. दरअसल, वहां 2200 करोड़ रुपये के साइबर ठग का खुलासा हुआ है. जांच में पाया कि वहां कई फर्म ऐसी हैं, जो गैर कानूनी तरीके से काम कर रही हैं. ये फर्म SEBI और RBI की गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं और असम भी इससे अछूता नहीं है. यहां 2,200 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. साइबर ठगी के इन मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, उन्होंने लोगों से भी अपील की.
असम मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि ऐसे इनवेस्मेंटमेंट ब्रोकर से सावधान रहें, जो लीगल प्रोसेस फॉलो नहीं करते हैं. उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि उनके राज्य में कई फेक ट्रेडिंग फर्म काम कर रही हैं. ये फर्म SEBI और RBI की गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करते हैं.
इस दौरान कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी है, जिसमें कई लोगों के लिए करोड़ों रुपये तक हैं. उन्होंने पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कराई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, जहां इन ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म ने रुपयों का इनवेस्ट किया है. ये साइबर ठग लोगों लोगों को धोखा दे रहे थे. ये लोग गैर कानूनी तरीके से काम कर रहे थे. पुलिस ने इनके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud का नया केस: आया एक कॉल, पहले कराया लोन और फिर उड़ा लिए 7.50 लाख
उन्होंने कहा, मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वह साइबर ठगों से दूर रहें. पुलिस ने गैर कानूनी ब्रोकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने आगे कहा कि हम राज्य में चल रहे पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करेंगे. पुलिस ने मंगलावर को एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है, जिस पर आरोप है कि वह इनवेस्टमेंट नेटवर्क को चला रहा था.
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: एक क्लिक और बैंक खाते से उड़ा लिए 2.50 करोड़ रुपये

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











