
2 हजार में बाल कटवाए, 400 रुपये टिप दी... क्यों कटिंग के बाद वापस पैसे मांगने लगी ये महिला?
AajTak
बाल कटवाने सैलून गई महिला भड़क उठी. बाल काटने वाले ने उसके बाल बेहद छोटे कर दिए थे. महिला ने दो हजार से ज्यादा रुपये कटिंग पर खर्च किए थे. बाद में उसने सैलून वाले से रिफंड की डिमांड कर दी. महिला ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
एक महिला ने सैलून में 2 हजार रुपये देकर अपने बाल कटवाए. इतना ही नहीं, बाल काटने वाले को 400 रुपये टिप में भी दिए. लेकिन कटिंग के बाद खुद को आईने में देख वह भड़क उठी. उसका कहना था कि सैलून वाले ने उसके बाल बर्बाद कर दिए. महिला ने हेयर कटिंग के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
द मिरर के मुताबिक, 30 साल की इस महिला का नाम एंजेलिका मिलर है और वह अमेरिका के फोनिक्स सिटी की रहने वाली हैं. उन्होंने 6 महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था. मां बनने के बाद वो अपना हेयर लुक चेंज करवाना चाहती थी. इसके लिए पास के सैलून गई थीं. लेकिन कटिंग के बाद जो रिजल्ट आया उसे देख वो हैरान रह गईं.
एंजेलिका कहती हैं- मैंने 2 हजार रुपये हेयर कटिंग के लिए दिए, 400 रुपये टिप भी दी. लेकिन फाइनल रिजल्ट चौंका देने वाला था. उसे देखकर मुझे रोना आ गया. मैं बस चिल्लाना चाह रही थी.
एंजेलिका का कहना है कि उन्हें बीच में ही पता लग गया था कि बाल गड़बड़ कट रहे हैं लेकिन कटिंग करने वाला नहीं रुका. वो सही करने के चक्कर में बाल काटता गया और आखिर में सारे बाल बर्बाद कर दिए.
एंजेलिका ने इस घटना का एक वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वह कहती हैं- ये बहुत घटिया कटिंग है. इस तरह कोई कैसे इस सैलून आएगा. मुझे रोना आ रहा है. अब ये ठीक भी नहीं हो सकता. मुझे रिफंड चाहिए.
विवाद के बेच एंजेलिका का दावा है कि सैलून वाले ने 1,600 रुपये उनको वापस कर दिए. हालांकि, कटिंग और टिप मिलाकर एंजेलिका ने 2400 रुपये से अधिक खर्च किए थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










