
2 साल बाद आज से फिर शुरू हुई रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स, भारत से जुड़ेंगी कई नई एयरलाइंस
AajTak
कोरोना महामारी के चलते साल 2020 के मार्च माह से भारत ने सभी तरह की नियमित हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. बाद में घरेलू उड़ानों पर से प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ये प्रतिबंध लगा रहा. अब सरकार सभी तरह की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने की कवायद कर रही है.
कोरोना महामारी के चलते लगभग दो साल से भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध काफी हद तक बाकी थे. ऐसे में अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, रविवार से भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू कर दिया है. दरअसल, कोरोना के मामले घटने से सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा बहाल करने का फैसला लिया है.
27 मार्च से 29 अक्टूबर तक समर शेड्यूल 2022
आदेश में कहा गया है कि शिड्यूल्ड फॉरेन करियर्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय शिड्यूल की मंजूरी के लिए आवेदन किया है. समर शेड्यूल 2022 इस साल 27 मार्च से 29 अक्टूबर तक प्रभावी है. मॉरीशस, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, इराक और अन्य सहित 40 देशों की कुल 60 विदेशी एयरलाइनों को समर शेड्यूल 2022 के दौरान भारत से और भारत के लिए 1783 फ्रीक्वेंसी संचालित करने की मंजूरी दी गई है. इधर, कुछ नई एयरलाइंस - इंडिया सलाम एयर, एयर अरबिया अबू धाबी, क्वांटास और अमेरिकी एयरलाइन भारत के साथ एयरलाइन संचालन शुरू करने की तैयारी में हैं.
23 मार्च 2020 से लगे थे प्रतिबंध
बताते चलें कि भारत ने 23 मार्च 2020 से COVID महामारी के कारण सभी तरह की नियमित हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. बाद में घरेलू उड़ानों पर से प्रतिबंध हटा लिया गया, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ये प्रतिबंध लगा रहा. हालांकि बीच में सरकार ने कुछ देशों के साथ ‘एयर बबल पैक्ट’ किया और उनके साथ चुनिंदा उड़ानों को चालू किया गया. अब सरकार सभी तरह की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने की कवायद कर रही है.
'एयरलाइन ट्रैफिक प्री-कोविड लेवल तक पहुंचने की उम्मीद'

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










