
2 साल के बेटे को 13वें फ्लोर से फेंका, फिर मां ने खुद भी लगा दी छलांग, CCTV में कैद हुआ मंजर
AajTak
सूरत में एक महिला द्वारा अपने बच्चे के साथ 13वें फ्लोर से छलांग लगाकर जान देने की खबर सामने आई है. मां और 2 साल के बेटे के बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए सीसीटीवी भी सामने आए हैं.घटना के बाद से इलाके में सनसनी है.
गुजरात में सूरत शहर के अलथान इलाके में स्थित मार्तंड हिल्स नामक बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के साथ आत्महत्या कर ली है.मां और 2 साल के बेटे के बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए सीसीटीवी भी सामने आए हैं.मार्तंड हिल्स नामक बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहने वालेलूम्स फैक्ट्री मालिक विलेश पटेल पत्नी पूजा पटेल अपनी ए विंग बिल्डिंग से सी विंग बिल्डिंग में गई. यहां उसने अपने बेटे को पहले 13वीं मंज़िल से नीचे फेंक दिया और फिर 12 सेकंड बाद खुद भी नीचे कूद गई थी.माँ-बेटे सोसाइटी में स्थापित गणपति दादा की मूर्ति से सिर्फ़ 20 फ़ीट की दूरी पर गिरे थे.इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.
खुदकुशी के पहले के फुटेज आए सामने
फिलहाल, मामलातदार और डॉक्टरों की मौजूदगी में पैनल पोस्टमॉर्टम किया गया है.मां बेटे की खुदकुशी के पहले के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. इसमें घटना से पहले मां-बेटे 13वीं मंजिल पर लिफ्ट में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले पर अभी तक मृतक के परिजनों और पुलिस का बयान सामने नहीं आया है. इससे यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना मुश्किल है.
कपड़े सिलवाने के बहाने बेटे को ले गई 13वें फ्लोर पर
सीसीटीवी में कैद हुई यह तस्वीरें सूरत शहर के अल्थान इलाके में स्थित मार्तंड हिल्स नामक बिल्डिंग की है.सीसीटीवी में आप देख सकते हैं कि खुदकुशी करने से पहले माता पूजा पटेल अपने बेटे को साथ में ले जाती हुई नजर आ रही है.मां पूजा पटेल कुछ कपड़े सिलवाने के लिए सी-विंग की 13वीं मंजिल पर जा रही थीं.ऐसा लगता है कि मां आत्महत्या करने के इरादे से वहां पहुंची थीं, क्योंकि जिस घर में वह कपड़े सिलवाने गई थीं, उसका दरवाजा बंद था, इसलिए पूजा ने घर की घंटी बजाई. बाद में, यह जानकर कि आसपास कोई नहीं है, उसने तुरंत अपने बेटे कृषिव को साथ लिया और 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.
सोसाइटी में गणपति उत्सव के बीच मातम

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








