
2 शादी-अफेयर, कंट्रोवर्सी से जुड़ा पवन सिंह का नाम, रियलिटी शो में 'जिंदगी का सच' बताएंगे पावर स्टार
AajTak
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जीवन विवादों से भरा रहा है. हाल ही में उन्होंने नए रियलिटी शो राइज एंड फॉल का ऐलान किया. शो का प्रोमो देखने के बाद फैन्स उन्हें लेकर एक्साइटेड दिख रहे हैं.
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है. पवन सिंह जहां-जहां जाते हैं, कंट्रोवर्सी उनके पीछे-पीछे भागी चली आती है. पवन सिंह की पर्सनल लाइफ एक खुली किताब की तरह है, जिसे उनके जानने वाले घोल कर पी चुके हैं. 4 सितंबर को पावर स्टार ने फैन्स को तगड़ा सरप्राइज दिया. वो अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
शो का प्रोमो जबरदस्त है. प्रोमो देखकर शो में पवन सिंह को देखने का मजा ही अलग होने वाला है. लेकिन यहां सवाल ये भी उठता है कि उन्हें रियलिटी शो पर आने की क्या जरूरत पड़ गई. क्या वो शो पर जिंदगी का सच बताने आ रहे हैं या फिर वो करियर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. इन सवालों के जवाब तो शो शुरू होने पर मिलेंगे. लेकिन उससे पहले एक छोटी सी झलक पवन सिंह की लाइफ की कंट्रोवर्सी पर.
पहली पत्नी ने क्यों की थी आत्महत्या? 1 दिसंबर 2014 को पवन सिंह की शादी उनके भाई की साली नीलम सिंह से हुई थी. शादी के 3 महीने बाद नीलम ने 8 मार्च 2015 को आत्महत्या कर ली. नीलम ने सुसाइड क्यों की. ये रहस्य आज तक रहस्य बना हुआ है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया था.
अक्षरा सिंह को दिया धोखा? पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह की जिंदगी में अक्षरा सिंह आईं. पावर स्टार ने एक्ट्रेस को कई हसीन सपने दिखाए. अक्षरा, पवन सिंह की दुल्हन बनना चाहती थीं, लेकिन एक्टर ने उन्हें धोखा देकर ज्योति सिंह से शादी कर ली. अक्षरा अब तक पवन सिंह को लेकर कई शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं.
ज्योति सिंह ने दी आत्महत्या की धमकी 2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह संग दूसरी शादी करके घर बसाया, लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी. तलाक की नौबत भी आ गई थी. लेकिन फिर पिछले साल चुनावी मैदान में ज्योति अपने पति को सपोर्ट करती दिखीं. कपल की लाइफ ट्रैक पर आ रही थी.
लेकिन कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनसे और उनके परिवार वालों से दूरी बना रहे हैं. अगर उन्होंने उनसे बात नहीं की, तो वो आत्महत्या कर लेंगी.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












