
2 रॉकेट, 5 ग्रेनेड्स... पंजाब पुलिस ने नाकाम की ISI की साजिश, सीमा के पास बरामद किए गए हथियार
AajTak
पंजाब पुलिस ने बताया,
पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने बताया, "सीमा पार ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, SSOC अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में टिब्बा नांगल-कुलार रोड, एसबीएस नगर के पास जंगली इलाके में एक खुफिया-नेतृत्व वाले ऑपरेशन में आतंकवादी हार्डवेयर का एक जखीरा बरामद किया."
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), पांच पी-86 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया गया.
शुरुआती जांच से पता चलता है कि पंजाब में स्लीपर सेल को एक्टिव करने के लिए पाकिस्तान की ISI और संबद्ध आतंकी संगठनों द्वारा एक समन्वित ऑपरेशन किया गया था.
कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में एक FIR दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा और राज्य में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन, हेरोइन और पिस्टल बरामद
जालंधर में हुआ था ग्रेनेड अटैक

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










