
2 महीने से चोक थी सीवेज लाइन, 22 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर इंजीनियर ने की सफाई, 400 परिवारों की परेशानी दूर
AajTak
Bhopal Engineer Clears Choked Sewer: भोपाल में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर RK त्रिवेदी जेसीबी के सहारे 22 फीट गहरे गड्ढे में उतरे और फिर कैमरे की मदद से उन्होंने देखा कि सीवेज लाइन में बोरियां फंसी हुई हैं, उनको उन्होंने ड्रिलिंग के सहारे बोरियों को बाहर निकाला.
MP News: राजधानी भोपाल में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके त्रिवेदी ने अपने काम के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की एक नई मिसाल पेश की है. पिछले दो माह से चोक पड़ी सीवेज लाइन को ठीक करने के लिए त्रिवेदी खुद 22 फीट गहरे सीवेज गड्ढे में उतरे और केवल दो घंटे में 400 से अधिक रहवासियों की समस्या को दूर कर दिया.
दरअसल, भोपाल के रोहित नगर में पिछले दो माह से सीवेज लाइन लगातार चोक थी, जिससे करीब 400 से ज्यादा परिवार परेशान थे. नगर निगम के कर्मचारी कई बार सफाई करने पहुंचे, लेकिन सीवेज लाइन की तकनीकी खामी का पता नहीं लगा पा रहे थे. सीनियर अफसरों तक शिकायतें पहुंचने के बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके त्रिवेदी (60) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई.
आरके त्रिवेदी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और जेसीबी मशीन के सहारे खुद 22 फीट गहरे चैंबर में उतरे. उन्होंने कैमरे की मदद से सीवेज लाइन के अंदर देखा. रिवेदी ने पाया कि सीवेज लाइन में बोरियां फंसी हुई हैं. देखें Video:-
अपनी सूझबूझ और इंजीनियरिंग कौशल का उपयोग करते हुए, उन्होंने ड्रिलिंग के सहारे उन बोरियों को बाहर निकाला और चैंबर की सफाई की. इस कोशिश से 2 घंटे के भीतर ही सीवेज लाइन पूरी तरह से साफ हो गई और 400 से अधिक परिवारों को इस गंभीर समस्या से राहत मिली.
इंजीनियर त्रिवेदी ने समस्या का मूल कारण भी बताया. उन्होंने कहा कि चैंबर न होने के कारण सीवेज लाइन में लगातार कचरा जा रहा था, जिसके चलते यह बार-बार चोक हो रही थी. ईई ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर वहां नया चैंबर बनाया जाएगा, ताकि आगे से ऐसी कोई परेशानी न हो.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











