
2 भिखारियों के शरीर पर गर्म पानी डालकर दुकान मालिक ने ली जान, हैरान कर देगी वजह
AajTak
पुणे में एक अंडा भुर्जी बेचने वाले शख्स ने दो भिखारियों पर गर्म पानी डालकर उनकी हत्या कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक भिखारियों के उनके ठेले के पास बैठने की वजह से ग्राहक वहां खाने नहीं आते थे, जिससे दुकानदार ने नाराज होकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, उससे पहले उसने भिखारियों की पिटाई भी की थी.
महाराष्ट्र में पुणे जिले के सासवड में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक अंडा भुर्जी का ठेला लगाने वाले शख्स ने तीन भिखारियों के शरीर पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे दो की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है. भिखारियों के शरीर पर खौलता हुआ पानी डालने के अलावा उन्हें पीटा भी गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
घटना 23 मई को सासवड में हुई थी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जब मामले की जांच के आदेश दिए तो ठेलेवाले पर हत्या का मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने इस मामले में निलेश जगताप नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
दोनों मृतक कूड़ा जमा करने का काम करते थे और भीख भी मांगा करते थे. लोगों से भीख मांग कर वह अपना गुजारा कर रहे थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें लावारिश समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था.
इस मामले में पूर्व मंत्री विजय शिवतारे ने विधायक संजय जगताप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिवतारे का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन पर विधायक संजय जगताप ने राजनीतिक दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए.
उन्होंने कहा, विधायक के फोन रिकॉर्ड की भी जांच की जाए तो असली खेल सामने आए जाएगा. लोगों के अनुसार सासवड शहर में यह तीनों भिखारी भीख मांग कर अपना पेट भरते थे. रात में तीन भिखारी रोज अहिल्या देवी मार्केट के पास गलियारे में बैठते थे. वहीं पास में निलेश जगताप अंडा भुर्जी का ठेला लगाता था.
रिपोर्ट के मुताबिक, भिखारियों के पास बैठने से ग्राहक उसके ठेले की तरफ नहीं आते थे और इसी बात से जगताप नाराज था. 23 मई की रात को जगताप ने इन भिखारियों को वहां से हटाने की कोशिश में उनसे गाली-गलौज और मारपीट की.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









