
2 बेटों की गवाही, 5 साल की सुनवाई और उम्रकैद... आगरा में कातिल बीवी की करतूत का ऐसे हुआ पर्दाफाश
AajTak
आगरा की इस सनसनीखेज हत्या ने इंसानियत को झकझोर दिया. वैलेंटाइन डे की रात पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पांच साल पुराने इस केस में अब कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुना दी है. इस मामले में दो बेटों ने ही अपनी मां के खिलाफ गवाही दी है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस मामले पांच साल की लंबी सुनवाई और कातिल महिला के दो बेटों की गवाही के बाद अब तीन आरोपियों को अपराधी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. ये वारदात 14 फरवरी 2019 की रात आगरा के दौकी थाना क्षेत्र में हुई थी.
एडिशनल सेशंस जज संजय के लाल की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कुसमा देवी, उसका प्रेमी सुनील और उसका दोस्त धर्मवीर को दोषी करार दिया. तीनों पर आरोप था कि उन्होंने कुसमा के पति रामवीर (32) की फावड़े से हत्या की थी. वैलेंटाइन डे के दिन जब लोग प्यार का इजहार कर रहे थे, उसी दिन एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने जीवनसाथी की जिंदगी छीन ली.
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसिल प्रदीप शर्मा के मुताबिक, हत्या के बाद तीनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी. रामवीर के शव को अपने घर के पास बने एक कुएं में फेंक दिया. इस सनसनीखेज मामले में पीड़ित के चाचा टीका राम ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी. महज तीन महीने चार्जशीट दाखिल कर दी.
पुलिस की जांच में कई अहम सुराग मिले. इनमें हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, खून के निशान और चश्मदीद गवाहों के बयान शामिल थे. इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात रामवीर के दो नाबालिग बेटों की गवाही थी. अदालत में जब दोनों ने आंखों देखी बयां की, तो लोग दंग रह गए. उन्होंने साफ कहा कि अपनी मां को सुनील और धर्मवीर के साथ मिलकर पिता की हत्या करते देखा था.
इन मासूमों के इस बयान ने पूरी कहानी पलट दी. ट्रायल के दौरान अदालत में दर्जनों गवाह और सबूत पेश किए गए. हर सुनवाई के साथ यह मामला और मजबूत होता चला गया. आखिरकार अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी. जज ने फैसले में कहा कि यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध है बल्कि इंसानियत के नाम पर भी एक कलंक है.
एक मां का अपने ही बच्चों के सामने ऐसा अपराध करना समाज के लिए एक भयावह संदेश है. गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इनमें हालिया दो केस सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं. मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में दफना दिया था. उसके प्रेमी साहिल ने उसका साथ दिया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










