
2 पेज की फोटोकॉपी में लगे 4000 रुपए! MP के शहडोल में नया कारनामा, पंचायत ने बिल का भुगतान भी कर दिया
AajTak
MP News: शहडोल जिले की कुदरी ग्राम पंचायत में 2 पन्नों की फोटोकॉपी के लिए 4000 रुपये का बिल जारी किया गया और सरपंच और सचिव ने इसे मंजूर कर भुगतान भी कर दिया. अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
4 लीटर पेंट के लिए 168 मजदूर लगाने और एक घंटे की मीटिंग में अफसरों को 13 Kg काजू-बादाम खिलाने के बाद मध्य प्रदेश का शहडोल फिर सुर्खियों में है. जिले की एक ग्राम पंचायत में 2 पन्नों की फोटोकॉपी के लिए 4 हजार रुपए के बिल का भुगतान कर दिया गया. अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह घटना शहडोल जिले की कुदरी ग्राम पंचायत की है. 'महाराज फोटोकॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो' के नाम से बने इस बिल में दो पन्नों की फोटोकॉपी की कीमत 2000 रुपए प्रति कॉपी दिखाई गई है. दो पन्नों के लिए कुल 4000 रुपए का भुगतान किया गया है.
हैरानी की बात यह है कि ग्राम पंचायत की सरपंच चंद्रवती सिंह और सचिव गुलाब सिंह ने इस बिल पर अपनी मुहर लगाकर इसका भुगतान तक करा दिया.
महाराज फोटोकॉपी सेंटर के संचालक अनिलेश चतुर्वेदी ने aajtak.in को बताया, ''ग्राम पंचायत कुदरी के सभी दस्तावेज संबंधी काम मेरी ही दुकान से होते हैं. यह फोटोकॉपी भी मेरी दुकान से कराई गई थी, लेकिन 'दर' और 'मात्रा' के कॉलम में अंक भरने में त्रुटि हो गई. दरअसल, मात्रा वाले कॉलम में 2000 लिखा जाना था और दर 2 रुपए लिखनी चाहिए थी. मगर दूसरा रसीद कट्टा न होने की वजह से वही बिल पंचायत को दे दिया गया.''
रिपोर्ट्स में कुदरी पंचायत के सचिव हेमराज कहार ने बताया, ''मुझे पंचायत में जॉइन किए कुछ दिन ही हुए हैं. जो भुगतान हुआ है, वह मेरे समय का नहीं है. बिल बनाने में जरूर गड़बड़ी हुई है, उसमें दर की जगह मात्रा और मात्रा की जगह दर लिख दिया गया है.''
यह भी पढ़ें: 4 लीटर पेंट के लिए लगे 168 मजदूर, ₹1.7 लाख का बिल बना... MP के सरकारी स्कूलों में गजब का घपला!

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








