
2 पत्नियों और 9 बच्चों संग रहता है ये शख्स, बताया कैसी चल रही 'लव लाइफ'
AajTak
42 साल के एक शख्स की 2 पत्नियां और 9 बच्चे हैं. एक इंटरव्यू में उसने अपनी लाइफ के बारे में कई बातें बताई हैं. उसकी एक पत्नी की मौत हो चुकी है. उसके 3 बच्चे अभी उसी के साथ ही रहते हैं. इस शख्स की उम्र 42 साल है.
42 साल के एक शख्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी 2 पत्नियां और 9 बच्चे हैं. हाल में उनके कई इंटरव्यू सामने आए हैं, जिनमें वे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में बात करते दिखे. एक वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे वो अपनी फैमिली को खुश रखते हैं.
शख्स का नाम मनोप नट्टायोथिन (Manop Nuttayothin) है और वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के रहने वाले हैं. मनोप की दो खूबसूरत पत्नियां और नौ बच्चे हैं. उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है. 32 साल की दूसरी पत्नी का नाम वारिसारा है जबकि तीसरी पत्नी का नाम नत्ताया है. नत्ताया 26 साल की हैं.
वारिसारा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मनोप और नत्ताया संग अपनी तस्वीर अपलोड की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- लोग फेसबुक पर अपने पतियों के बारे में शेखी बघार रहे हैं. खैर, मेरे पति की दो पत्नियां हैं. सालों हो गए हैं लेकिन मैंने उनके (मनोप व नत्ताया) बारे में अपना विचार कभी नहीं बदला. केवल एक चीज जो बदली है वह है मेरे शरीर का आकार.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मनोप की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उनके तीन बच्चे भी वारिसारा और नत्ताया के साथ एक ही घर में रह रहे हैं. वारिसारा करीब 10 साल से मनोप के साथ हैं. वारिसारा और नत्ताया के भी 3-3 बच्चे हैं. इस तरह घर में कुल 9 बच्चे हैं.
मनोप की दो पत्नियां थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय रेसिंग इवेंट्स में ऑटो पार्ट्स बेचने के उनके व्यवसाय में उनकी मदद करती हैं. उनकी पत्नियों को दुकान में मदद करने के लिए वेतन मिलता है, लेकिन वीडियो में मनोप ने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितना.
नत्ताया कहती है कि उनके पति बड़े पैमाने पर बच्चों के ऊपर पैसा खर्च करते हैं. इसको लेकर वारिसारा ने मजाक में कहा- यह सच है. बच्चों को वह 100 प्रतिशत देते हैं. लेकिन जब हम उनसे पैसे मांगते हैं तो वह हमें कम ही देते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











