
2 अफसर सस्पेंड, 3 का ट्रांसफर, घटना की न्यायिक जांच के आदेश... तिरुपति भगदड़ मामले में CM नायडू का एक्शन
AajTak
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अधिकारियों को ऐसे समय में अधिक सतर्क रहना चाहिए, लेकिन कुछ अधिकारी बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे हैं. दो अधिकारियों को निलंबित करने का ऐलान करते हुए सीएम ने कहा कि हम डीएसपी रमण कुमार और गोशाला के निदेशक हरिनाथ रेड्डी को निलंबित कर रहे हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को तिरुपति में हुई भगदड़ की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इस भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब 40 लोग घायल हो गए थे. नायडू ने तिरुपति में हुई भगदड़ की घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि श्रद्धालुओं को परेशानी मुक्त वैकुंठ द्वार दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे.
गुरुवार शाम को यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए कतार में इंतजार करते समय तिरुपति के पास हुई भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत ने उन्हें बहुत स्तब्ध और परेशान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रहे हैं कि वे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कदम उठाएं.
दुर्घटना स्थल का दौरा करने तथा एसवीआईएमएस और पद्मावती अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट किया कि भगवान वेंकटेश्वर के भक्त तथा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में तिरुमाला की पवित्रता को बनाए रखना उनका परम कर्तव्य है. पूरी घटना की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि घटना में घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जाए.
यह भी पढ़ें: 'अधिकारियों को दे रहा हूं सख्त निर्देश...' तिरुपति भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद बोले CM नायडू
आर्थिक मदद का किया ऐलान
तिरुमाला हिल्स पर हुई इस दुखद घटना से खुद को बहुत दुखी बताते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के सदस्य के एक व्यक्ति को अनुबंध पर नौकरी दी जाएगी.सीएम ने कहा कि भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे और उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में 33 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










