
19Kmpl माइलेज... नए अवतार में आ रही Maruti की ये SUV, 10 साल पहले हुई थी लॉन्च
AajTak
Maruti Suzuki Brezza भारत में 2016 में लॉन्च हुई थी. कंपनी ने 2022 में इसका सेकंड जनरेशन लॉन्च किया था और अब इस कार का Facelift आने वाला है. पिछले कुछ वक्त से SUV को अलग-अलग जगहों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कार के एक्सटीरियर में कंपनी कई बड़े बदलाव करने वाली है.
मारुति सुजुकी ब्रेजा जल्द ही नए बदलाव के साथ मार्केट में आ सकती है. इस कार का फेसलिफ्ट आना है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कंपनी ने इस कार को भारत में 2016 में लॉन्च किया था. SUV का सेकंड जनरेशन साल 2022 में लॉन्च हुआ था और अब Maruti Suzuki Brezza Facelift आने वाली है.
हालांकि, कार के बेसिक स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. कंपनी इसकी स्टाइलिंग में बदलाव कर सकती है. साथ ही कार में नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग Maruti Suzuki Brezza Facelift के बारे में अब तक क्या-क्या पता है.
स्पाई शॉट्स की बात करें, तो Maruti Suzuki Brezza Facelift साइज में मामले में पहले की तरह ही होगी. हालांकि, फ्रंट और रियर सेक्शन में कई स्टालिंग से जुडे़ बदलाव होने की उम्मीद है. फेसलिस्ट मॉडल में एक रिडिजाइन फ्रंट बंपर दिया जा सकता है, जो नई ग्रिल के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: Maruti e Vitara Baas: 3.99 रुपये EMI... 10.99 लाख कीमत! कितनी किफायती होगी मारुति ई विटारा
इसी तरह के कुछ बदलाव हमें रियर में भी देखने को मिल सकते हैं. मार्केट में कनेक्टेड टेल लाइट का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन में ये शायद नहीं मिलेगा. इसके अलावा कार में 16-inch के एलॉय व्हील्स, DRLs के साथ आने वाले LED हेडलैम्प्स, रूफ रेल्स और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर मिल सकते हैं.
इंटीरियर में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. हालांकि, कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें रिडिजाइन सेंटर कंसोल और अपडेटेड ट्रिम एलिमेंट्स मिल सकते हैं. इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











