
1982, 2006 के बाद अब 2024... क्या इजरायल और हिज्बुल्लाह की लड़ाई से शुरू होगा तीसरा लेबनान युद्ध?
AajTak
मध्य पूर्व में वैसे तो लंबे वक्त से ही संघर्ष चल रहा है. लेकिन बीते कुछ दिनों से ये और भयावह होता जा रहा है. पिछले हफ्ते जब लेबनान में जब पेजर अटैक हुआ, तब से ही इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई और तेज हो गई. अब डर है कि इजरायल और हिज्बुल्लाह की ये लड़ाई थर्ड लेबनान वॉर न शुरू कर दे.
पिछले साल 7 अक्टूबर को जब इजरायल और हमास की जंग शुरू हुई थी, तो इसमें हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई थी. तब इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने कहा था कि अगर हिज्बुल्लाह बीच में कूदता है तो लेबनान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. तभी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी चेतावनी दी थी कि अगर हिज्बुल्लाह इस लड़ाई में शामिल होने की गलती करता है तो उसे इसका पछतावा होगा.
हमास और इजरायल के बीच जंग को लगभग एक साल होने वाला है. और अब इजरायल ने हिज्बुल्लाह को खुलकर टारगेट कर रहा है. पिछले हफ्ते पेजर अटैक से शुरू हुआ हमला अब हवाई हमलों पर आ गया है.
जानकारी के मुताबिक, इजरायल की बमबारी में अब तक लेबनान में 580 से ज्यादा मौतें हुई हैं, जिनमें दर्जनों बच्चे हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने इसे 'नरसंहार' बताया है.
हमास के बाद अब इजरायल जिस तरह से हिज्बुल्लाह पर अटैक कर रहा है, उसे थर्ड लेबनान वॉर की शुरुआत भी माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो 17 साल बाद लेबनान में एक बड़ी जंग होगी.
क्यों माना जा रहा थर्ड वॉर की शुरुआत?
जब से हमास और इजरायल की जंग शुरू हुई है, तभी से इसमें हिज्बुल्लाह भी एक्टिव है. हिज्बुल्लाह को ईरान का समर्थन है और अमेरिका-इजरायल ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











