
1971 की जंग के रास्ते पर है पाकिस्तान, इस बार हाथ से निकलेगा बलूचिस्तान या पीओके?
AajTak
कहा जाता है कि इतिहास अपने आप को दुहराता है. लगता है भारत-पाकिस्तान के बीच भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. 1971 के पूर्वी पाकिस्तान वाली परिस्थितियां तो आजकल बन ही रही थीं, पाकिस्तान ने जो आत्मघाती कदम उठाएं हैं वो भी बहुत कुछ उस दौर के जैसा ही है.
भारत और पाकिस्तान के लिए गुरुवार की रात बहुत भारी थी. ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के 15 शहरों पर नाकाम हमले किए. गुरुवार को भी पाकिस्तान की खीझ दिखी. पाकिस्तानी द्रोण और मिसाइलों ने भारत के कई शहरों पर लगातार हमले किए. जिन लोगों को 1971 के युद्ध के पहले की घटनाओं की जानकारी होंगी उन्हें जरूर ऐसा लग रहा होगा कि इतिहास दुहराया जा रहा है. पाकिस्तान जिस तरह की स्थितियां पैदा कर रहा है उससे यही लगता है कि भारत 1971 की तरह पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू कर सकता है. सवाल यह उठता है कि क्या पाकिस्तान एक बार फिर टूटने के लिए तैयार है. आइये देखते हैं कि 1971 के युद्ध के पहले की परिस्थितियों की वर्तमान परिस्थितियों से तुलना करके देखते हैं कि भविष्य में दोनों देशों के आगे क्या होने वाला है?
क्या हम 1971 की ओर बढ़ रहे हैं?
1971 का युद्ध पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के मुक्ति संग्राम और शरणार्थी संकट के कारण हुआ था, जो वर्तमान परिस्थितियों से थोड़ा बहुत ही अलग था. हालांकि आज दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जो पूर्ण युद्ध की संभावना को कम करते हैं, पर जिस तरह पाकिस्तान की तैयारी दिख रही है उससे तो यही लगता है कि वह परमाणु बम का इस्तेमाल भी कर पाएगा या नहीं. क्यों कि उसके मिसाइल और द्रोण जिस तरह भारत में आकर फुस्स हुए हैं उसे देखकर तो कोई युद्ध विशेषज्ञ ऐसा ही कहेगा.
1971 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना का दमन, बंगाली मुक्ति संग्राम (मुक्तिवाहिनी), और भारत में 1 करोड़ शरणार्थियों का आना , भारत के लिए युद्ध का बहाना था. पाकिस्तान ने 3 दिसंबर 1971 को ऑपरेशन चंगेज खान के तहत भारत के 11 हवाई अड्डों पर प्री-एम्प्टिव हवाई हमले किए, जिसने युद्ध शुरू किया था. पाकिस्तान ने बहुत कुछ ऐसा ही गुरुवार को भारत के हवाई अड्डों पर अपने जेट्स और द्रोण भेजकर किया है. अगर पाकिस्तान के कम से चार जेट्स और दर्जनों द्रोण भारत ने मार गिराएं तो समझ सकते हैं कि हमला कितना मारक रहा होगा. भला हो एस-400 और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम की कि भारत को जान माल का नुकसान नहीं हुआ. पर भारत को पाकिस्तान के टुकड़े करने का बहाना तो मिल ही गया है. जैसा 1971 में ऑपरेशन चंगेज के बाद भारत ने बांग्लादेश बनाकर पाकिस्तान को मात दिया था. भारत ने पाकिस्तान के ऑपरेशन चंगेज के बाद 13 दिनों में पूर्वी पाकिस्तान में निर्णायक जीत हासिल की और ढाका पर कब्जा कर लिया. 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कियी था.
पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने की कितनी संभावना
पाकिस्तान के विभाजन की बात अक्सर राजनीतिक बयानबाजी और अटकलों में उठती है, विशेष रूप से बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में अलगाववादी आंदोलनों के संदर्भ में. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 27 अप्रैल 2025 को दावा किया कि 2025 के अंत तक पाकिस्तान चार हिस्सों में बंट जाएगा, और योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा ही दावा किया है. हालांकि, इन दावों के पीछे कोई ठोस आधार नहीं हैं. पर क्या 1971 के पहले किसी भारतीय या पाकिस्तानी ने सोचा था कि बांग्लादेश अलग देश बनेगा. 2019 से पहले कोई भारतीय ये सोचता था कि कश्मीर से 370 खत्म किया जा सकेगा. आज से 10 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर बनने की बात भी किसी के गले नहीं उतरता था. दरअसल कोई भी ऐतिहासिक कार्य नेतृत्व की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है. 1971 की लड़ाई में बांग्लादेश बनना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इच्छा शक्ति का ही कमाल था. इंदिरा ने बांग्लादेश बनने से पहले राजाओं के प्रिवपर्स और बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके अपनी इच्छाशक्ति का परिचय दे दिया था. ठीक उसी तरह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, वक्फ संशोधन अधिनियम, तीन तलाक का खात्मा, एनआरसी , नोटबंदी आदि लागू करके अपनी इच्छाशक्ति का परिचय पूरी दुनिया को दिया है. जाहिर है कि एक बार फिर देश को मजबूत और दृण इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व मिला है. इसलिए कुछ भी असंभव को संभव किया जा सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












