
19 साल पुराने कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी को कोर्ट से जमानत, 2 साल वाली सजा भी निलंबित
AajTak
सिंगर दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट ने 19 साल पुराने कबूतरबाजी वाले मामले में जमानत दे दी है. उन्हें जो दो साल की सजा सुनाई गई थी, उसे भी अब निलंबित कर दिया गया है. इस समय मेहंदी पटियाला जेल में बंद हैं. उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा.
सिंगर दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. 19 साल पुराने कबूतरबाजी वाले मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. उन्हें जो दो साल की पहले सजा दी गई थी, उसे भी अब निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में दलेर मेहंदी के भाई शमशेरा सिंह भी आरोपी थे. लेकिन 2017 में उनकी मौत हो गई.
जानकारी के लिए बता दें कि 14 जुलाई को दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था. लेकिन उस आदेश के बाद ही सिंगर ने जमानत के लिए तुरंत हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. अब उस याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बड़ा फैसला सुनाया गया है. दलेर को जमानत भी दी गई है और उनकी दो साल वाली सजा भी निलंबित कर दी गई है. ऐसे में उन्हें इस मामले में डबल राहत दे दी गई है. अब वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे.
इस केस की बात करें तो 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. उनपर लोगों को गैर कानूनी रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था. कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी. 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था. इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था. केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं. दोनों भाई लोगों को विदेश ले जाने के लिए पैसेज मनी के तौर पर 1 करोड़ चार्ज करते थे. लेकिन लोगों की शिकायतों के मुताबिक, डील कभी मैच्योर नहीं हुई और पैसा कभी रीफंड नहीं हुआ था.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












