
18 विधायक, 3 मंत्री, कई नौकरशाह और ढेरों नामी लोग... इस कपल ने बनाया हनीट्रैप का नया रिकॉर्ड
AajTak
हनीट्रैप रैकेट से पूरे ओडिशा में भूचाल ला देने वाली दंपति को लेकर जैसे-जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती जा रही है. इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे भी होते जा रहे हैं. मामले की मास्टरमाइंड और हनीट्रैप रैकेट की किंगपिन अर्चना नाग ने अब लोगों की नींद उड़ाने वाला बयान दिया है.
ओडिशा में हनीट्रैप को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. चंद महीने पहले ओडिया फिल्म मेकर अक्षय परीजा ने एक दंपत्ति पर खुद को हनीटैप में फंसाने की कोशिश करने का इल्जाम लगाया था. इसके बाद पता चला कि अकेले अक्षय नहीं बल्कि ओडिशा के बीसियों नेता-मंत्री और नौकरशाह इस जाल में फंसे हैं. लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. हनीटैप की आरोपी अर्चना नाग ने कह दिया है कि अगर उसने मुंह खोल दिया तो ओडिशा में सबकुछ बदल जाएगा.
किंगपिन अर्चना नाग की धमकी हनीट्रैप रैकेट से पूरे ओडिशा में भूचाल ला देनेवाली दंपति को लेकर जैसे-जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती जा रही है. इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे भी होते जा रहे हैं. मामले की मास्टरमाइंड और हनीट्रैप रैकेट की किंगपिन अर्चना नाग ने अब जो बात कही है, वो पूरे सूबे में अच्छे-अच्छों की नींद उडाने के लिए काफी है. अर्चना ने कहा है कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है और जब वो अपना मुंह खोलेगी, तो पूरे राज्य में बड़ा परिवर्तन हो जाएगा. उसका इशारा शायद ओडिशा की सत्ता परिवर्तन से था. सूत्रों के मुताबिक 18 विधायक, 3 मंत्री, कई नौकरशाह और ढेरों नामी गिरानी लोग इस कपल की चालबाजी का शिकार बन चुके हैं.
पुलिस पर प्रताडना का आरोप मीडिया से बात करते हुए अर्चना यहीं नहीं रुकी, बल्कि उसने ओडिशा पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाए. नाग ने कहा है कि ओडिशा पुलिस ने उसे ना सिर्फ गलत तरीके से एक थाने में 60 घंटे से भी ज्यादा हिरासत में रखा गया, बल्कि इस दौरान मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित भी किया गया. यहां तक कि हिरासत के दौरान उसे अपने बुजुर्ग मां-बाप से भी मिलने की इजाजत भी नहीं दी गई.
फिल्म मेकर ने दर्ज कराई थी शिकायत अर्चना और उसके पति जगबंधु पर ओडिशा के बहुत से प्रभावशाली लोगों को हनीट्रैप में फंसाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का इल्जाम है. इस पूरे एपिसोड की शुरुआत तब हुई, जब इस जोड़ी ने हनीट्रैप के इस खेल में ओडिशा ये ही एक फिल्म मेकर अक्षय परीजा को खींचने की कोशिश की. इल्ज़ाम है कि अर्चना नाग चंद ने एक लड़की के जरिए सबसे पहले अक्षय पर कासटिंग काउट का आरोप लगाया और फिर मामले को दबाने के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की. लेकिन फिल्म मेकर अक्षय ने दबने या घबराने की जगह उल्टा भुवनेश्वर के नयापल्ली थाने में केस दर्ज करवा दिया.
3 करोड़ की मांग अक्षय परीजा ने शिकायत में कहा "अर्चना नाग चंद ने एक वकील के तौर पर उससे मुलाकात की और ये बताया कि उसकी एक क्लाइंट की मेरे साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियोज हैं. अगर मैं खुद को इस केस से बचाना चाहता हूं तो मुझे उन्हें 3 करोड़ रुपये देने होंगे वरना वो मेरे टुकड़े-टुकड़े कर मुझे जान से मरवा देगी."
लड़की ने थाने में की शिकायत उधर, अर्चना के खिलाफ खंडागिरी थाने में अर्चना के खिलाफ एक लड़की ने शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि अर्चना ने धोखे से उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियोज़ शूट कर लिए और उसे परीजा के साथ नजदीकी बढ़ा कर हनीट्रैप में फंसाने का काम सौंपा गया. लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि अर्चना और उसके पति जगबंधु ने उसे साल 2019 में अपने घर खाने पर बुलाया था और इसके बाद धोखे से खाने में नशीली चीज़ मिला कर उसके साथ ज्यादती की. जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके जिस्म पर कपड़े नहीं हैं. लड़की का कहना है कि तब तक दोनों ने मिल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोज़ बना लिए थे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






