
18 लाख का लोन और 21 लाख ब्याज... दिल्ली में बॉडी बिल्डर ने खुद को आग के हवाले किया
AajTak
गोकुलपुरी इलाके में एक बॉडी बिल्डर ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने साल 2019 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से 18 लाख पचास हजार रुपये का लोन लिया था. उसने करीब 15 लाख रुपये चुका भी दिए थे. उसके परिजनों का कहना है कि प्राइवेट बैंक ने करीब 21 लाख रुपये का ब्याज लगा दिया था.
दिल्ली के थाना गोकुलपुरी इलाके में एक बॉडी बिल्डर ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके परिवार का आरोप है कि लोन के एक मामले को लेकर बैंक और पुलिस ने उसे परेशान किया था. इसी वजह से उसने खुद को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान पुलिसवाले वीडियो बनाते रहे. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
बैंक ने करीब 21 लाख रुपये ब्याज लगा दिया
उत्तर पूर्वी जिले के थाना गोकुलपुरी इलाके के रहने वाले कपिल राज ( 34 साल) ने साल 2019 में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से 18 लाख पचास हजार रुपये का लोन लिया था. उसने करीब 15 लाख रुपये चुका भी दिए थे. उसके परिजनों का कहना है कि प्राइवेट बैंक ने करीब 21 लाख रुपये का ब्याज लगा दिया था.
बड़े भाई के घर को कपिल का घर समझ रहे थे बैंककर्मी
शुक्रवार को बैंक कर्मचारी कोर्ट के एक आदेश के साथ थाना गोकुलपुरी पुलिस को लेकर उसके बड़े भाई अशोक के घर पहुंच गए. कपिल और उसके बड़े भाई का घर आगे पीछे है. इसलिए बैंककर्मी अशोक के घर को ही कपिल का घर समझ रहे थे.
आत्महत्या करने से पहले फेसबुक लाइव किया

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








