
18वीं मंजिल से गिरा 3 साल का बच्चा... इस वजह से बच गई जान
AajTak
चीन में 3 साल का एक बच्चा 18वीं मंजिल से गिरने के बाद भी जीवित बच गया. यह चमत्कार एक पेड़ की वजह हुआ. क्योंकि बच्चा पेड़ में अटक गया था. इसके बाद बच्चे के पिता ने उस 'जीवन रक्षक पेड़' को बड़ा सा लाल फूल देकर सम्मानित किया.
चीन में तीन साल के एक बच्चे को उसके दादा-दादी फ्लैट में अकेला छोड़कर शॉपिंग के लिए चले गए थे. घर में अकेला बच्चा बाथरूम के अंदर चला गया और किसी तरह बाथरूम की खुली खिड़की तक पहुंच गया. इसके बाद वह वहां से सीधा नीचे जा गिरा. बच्चा बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से नीचे गिरा था.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे से बच्चे ने पूरे देश को चौंका दिया. जब वह 18 मंजिला इमारत से गिरने के बाद भी चमत्कारिक रूप से बच गया. ऐसा एक पेड़ की वजह से हुआ, जिसने उसे सीधे जमीन पर आने से बचाया था.
पिता ने पेड़ को किया सम्मानित इस घटना के बाद बच्चे के पिता ने बाद में पेड़ को एक बड़े लाल फूल से सजाया. यह घटना 15 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में घटी. बच्चे के दादा-दादी यह सोचकर उसे अकेला छोड़कर चले गए थे कि बच्चा सो गया है. साथ ही उसे इधर-उधर भटकने से रोकने के लिए फ्लैट का दरवाजा बंद कर दिया था.
बच्चा नीचे पेड़ की टहनियों में फंस गया और फिर धीरे से नीचे जमीन पर गिरा. कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक शख्स ने लड़के को जमीन पर पाया, जिसने उसका वीडियो बनाया और उसे उस बिल्डिंग की प्रॉपर्टी प्रबंधन समिति को भेज दिया.
गिरने के दौरान एक खुली खिड़की से टकराया था बच्चा लड़के के पिता , जिनका नाम झू है, उन्होंने बताया कि पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि वह 18वीं मंजिल से गिर गया है. जब तक कि बिल्डिंग के निगरानी फुटेज ने इसकी पुष्टि नहीं कर दी. उन्होंने कहा कि गिरने के दौरान, उनका बेटे को संभवतः 17वीं मंजिल पर एक खुली खिड़की से टकराया था. इस वजह से कुछ दूर जाकर पेड़ पर गिरा.
झू ने बताया कि अगर बच्चा पेड़ पर न गिरा होता तो सीधे कंक्रीट पर जा गिरता. इससे उसकी जान भी जा सकती थी. पेड़ पर गिरने से उसकी स्पीड काफी कम हो गई और वह एक ठहराव के साथ नीचे आया. इस वजह से जानलेवा चोट नहीं आई.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










