
17-18 को बीजेपी का मंथन, 20 फरवरी को दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, देखें न्यूजरूम
AajTak
दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने की प्रक्रिया तेज हो गई है. पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी. 17-18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा. 48 विधायकों में से 15 नामों की शॉर्टलिस्टिंग हो चुकी है और 9 मंत्री पदों के लिए भी नाम तय हैं. 19-20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह की संभावना है, जिसमें एनडीए के घटक दलों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











