
17 साल पहले केंद्र में किंगमेकर था लेफ्ट, तीन राज्यों में सरकार थी... आज केरल भी खतरे में, आखिर कैसे?
AajTak
दिल्ली की सियासत में किंगमेकर रहे लेफ्ट की तीन राज्यों में सरकार हुआ करती थी. अब लेफ्ट महज एक राज्य केरल की सत्ता तक सीमित है और अब यहां की गद्दी पर भी खतरा गहराता दिख रहा है. लेफ्ट कैसे सिकुड़ता चला गया?
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पंजाब से लेकर गुजरात और पश्चिम बंगाल तक, चुनाव के नतीजे ही दोहराए गए. जिस सीट से जिस पार्टी का उम्मीदवार जीता था, उपचुनाव में भी डंका उसी का बजा. पंजाब की लुधियाना वेस्ट और गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी ने बरकरार रखी. गुजरात की कडी सीट पर इस बार भी कमल खिला और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जीत मिली.
तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी चुनाव वाले नतीजे ही दोहराए गए. लेकिन एक राज्य की एक सीट का मिजाज उपचुनाव में चुनाव के मुकाबले अलग रहा. वह सीट है केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट. नीलांबुर विधानसभा सीट केरल की वायनाड लोकसभा सीट के तहत आती है, जहां से राहुल गांधी सांसद हुआ करते थे और अब प्रियंका गांधी संसद में इसका प्रतिनिधित्व कर रही हैं. केरल चुनाव में नीलांबुर से लेफ्ट फ्रंट के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार पीवी अनवर जीते थे.
पीवी अनवर उपचुनाव में टीएमसी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार थे. लेफ्ट ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में एम स्वराज को टिकट दिया था. कांग्रेस से अरध्यान शौकत और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से मोहन जॉर्ज मैदान में थे. केरल उपचुनाव में कांग्रेस के अरध्यान को 77 हजार से अधिक वोट मिले और वह 11 हजार वोट से अधिक के अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे. दूसरे नंबर पर लेफ्ट के एम स्वराज रहे.
कांग्रेस ने यह सीट लेफ्ट से छीन ली. साउथ के इस तटीय राज्य में अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने हैं. केरल में 2016 से ही लेफ्ट की अगुवाई वाले गठबंधन की सरकार है. नीलांबुर उपचुनाव के नतीजों को कांग्रेस और उसके नेता एंटी इनकम्बेंसी से जोड़कर देख रहे हैं. केरल कांग्रेस के कद्दावर नेता एके एंटनी ने तो दो कदम आगे बढ़कर यह कह दिया कि मौजूदा सरकार अब केवल कार्यवाहक है, नीलांबुर में यूडीएफ की जीत के साथ ही बदलाव हो चुका है.
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां लेफ्ट की सरकार है. नीलांबुर उपचुनाव नतीजों के बाद अब लेफ्ट के इस इकलौते किले पर भी खतरा गहरा हो गया है. ऐसे में चर्चा अब लेफ्ट के अर्श से फर्श पर आने की कहानी को लेकर भी होने लगी है.
17 साल पहले किंगमेकर था लेफ्ट

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








