
17 राज्यों में 7 करोड़ आदिवासी सिकल सेल एनीमिया के मरीज... अब PM मोदी ने बनाया खात्मे का प्लान
AajTak
सिकल सेल एनीमिया ऐसी बीमारी है जो कि मरीज के लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को प्रभावित करता है. इसके मरीजों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. जैसे कि हाथ पैरों में दर्द होना, कमर के जोड़ों में दर्द होना, अस्थिरोग, बार- बार पीलिया होना, लीवर पर सूजन आना, मूत्राशय में रुकावट/दर्द होना, पित्ताशय में पथरी होना.
सिकल सेल एनीमिया. एक ऐसी बीमारी जिसका जिक्र कर आज पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को निशाने पर लिया. पीएम मोदी शनिवार शाम मध्य प्रदेश के शहडोल में आदिवासी समाज के बीच एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को सिकल सेल एनीमिया से बचाने का संकल्प भी लिया.
पीएम ने कहा, हर साल सिकल सेल एनीमिया की गिरफ्त में आने वाले 2.5 लाख बच्चों और उनके परिवारजनों के जीवन बचाने का हम संकल्प लेते हैं. इसके बाद पीएम ने इस बीमारी के बारे में जोर देते हुए कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जो कि परिवारों को बिखेर देती है. यह बीमारी माता-पिता से ही आगे की पीढ़ी को मिलती है. पीएम ने कहा कि ऐसी बीमारी से पीड़ित बच्चे पूरी जिंदगी इस बीमारी से जूझते हैं. इस बीमारी से आधे मामले सिर्फ अपने देश में होते हैं. इतनी गंभीर बीमारी को लेकर देश में पिछले 70 सालों में कभी चिंता नहीं की गई.
पीएम ने इस दौरान कहा कि मैंने देश के अलग-अलग इलाकों में आदिवासी समाज के बीच एक लंबा समय गुजारा है. सिकल सेक एनीमिया जैसी बीमारी बहुत कष्टदायी होती है. ये बीमारी न पानी से होती है, न हवा से और न भोजन से फैलती है. ये बीमारी आनुवंशिक होती है यानी माता-पिता से ही बच्चे में ये बीमारी आती है. ऐसे में आइए आज चर्चा करते हैं इसी गंभीर बीमारी के बारे में. आसान शब्दों में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह बीमारी है क्या? कैसे फैलती है? इससे ठीक होने का तरीका क्या है?
सिकल सेल एनीमिया है क्या?
आसान भाषा में समझें तो सिकल सेल एनीमिया ब्लड से जुड़ा डिसऑर्डर है. यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है. यह बीमारी सीधेतौर पर ब्लड की उस रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करती है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन को ले जाने का काम करती है. आमतौर पर रेड ब्लड सेल्स गोल होती है, इसलिए ये आसानी से शरीर में मूव होती रहती है. लेकिन अगर किसी को यह बीमारी हो जाए तो उसकी ब्लड सेल्स का आकार बदल जाता है.
मरीजों के शरीर में दिखते हैं बदलाव

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









