
17 बच्चे, अपहरण की साजिश और खौफ के वो 2 घंटे... मुंबई में यूट्यूबर रोहित आर्य के आतंक की पूरी कहानी
AajTak
मुंबई में गुरुवार दोपहर घटी एक घटना को देखकर लोगों की रुह कांप गई. एक स्टूडियो के ऑडिशन हॉल के अंदर 17 बच्चे, बाहर रोते-बिलखते मां-बाप और बीच में एक सिरफिरा यूट्यूबर, जिसके हाथ में एयरगन थी. वो धमकी दे रहा था. लेकिन महज दो घंटे के अंदर मुंबई पुलिस ने उसका काम तमाम कर दिया.
मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आरए स्टूडियो के भीतर जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया. ऑडिशन के नाम पर आए 17 मासूम बच्चे अचानक बंधक बना लिए गए. दरवाजा बंद, बाहर पुलिस और अंदर आतंक का राज था. मासूम बच्चे अंदर से हाथ हिलाकर अपने लिए मदद मांग रहे थे. स्टूडियो के बाहर उनके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था. अपहरण की इस साजिश का मास्टरमाइंड 50 साल का एक यूट्यूबर रोहित आर्य था. मुंबई पुलिस ने करीब 2 घंटे के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया. इस दौरान आरोपी मारा गया.
दरअसल, मुबई के आरए स्टूडियो में एक ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए बच्चों का ऑडिशन चल रहा था. सौ से ज्यादा बच्चे आए थे. दोपहर के लंच टाइम तक करीब 80 बच्चे बाहर चले गए, लेकिन 17 बच्चे अंदर रह गए. तभी स्टूडियो में दाखिल हुआ रोहित आर्य. उसने दरवाजा बंद किया, सबको बंधक बना लिया और चीखते हुए बोला, "कोई पास आया तो सबको जला दूंगा." उसके हाथ में एयरगन थी. वह कह रहा था कि उसके पास केमिकल है. वो स्टूडियो में ब्लास्ट कर देगा. बच्चों के साथ एक आदमी और एक सीनियर सिटीजन भी अंदर मौजूद थे. कुल 19 लोग बंधक थे. बाहर अफरातफरी थी.
करीब 1.15 बजे बच्चों ने शीशे से बाहर झांककर मदद के लिए चिल्लाया. तुरंत पवई पुलिस मौके पर पहुंची. 1.30 बजे पुलिस की पहली टीम स्टूडियो के बाहर थी. देखते ही देखते मुंबई पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), ब्लैक कैट कमांडोज, बम डिस्पोजल स्क्वाड और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई. हर मिनट मौत सवार थी. पुलिस बातचीत करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी हर बार धमकी के साथ जवाब देता, ''यदि मैं मर गया तो मेरे साथी बाकी का काम पूरा करेंगे.'' उसी समय उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में वो धमकी देता नजर आया.
इस वीडियो में रोहित कह रहा था, ''मैं पहले खुदकुशी करना चाहता था, लेकिन अब मैंने दूसरा तरीका चुना है. मैं अब लोगों तक अपनी बात ऐसे पहुंचाऊंगा कि सब याद रखेंगे.'' उसकी आंखों में जुनून था, आवाज में पागलपन. वो खुद को सिस्टम का शिकार बता रहा था. वीडियो में उसने दावा किया कि सरकार के पास उसकी एक बड़ी रकम बकाया है, जिसे पाने के लिए वो कुछ भी कर सकता है.
2 घंटे का टेरर टाइमलाइन, जानिए मिनट दर मिनट क्या हुआ...

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










