
16 फरवरी को खुलेगा RailTel का IPO, रेलवे के साथ कंपनी का सबसे बड़ा कारोबार
AajTak
रेल टेल मिनी रत्न (कैटेगरी-1) श्रेणी की सरकारी कंपनी है. सरकारी कंपनी रेलटेल (RailTel) कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का आईपीओ 16 फरवरी को खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ में 18 फरवरी तक निवेश कर पाएंगे.
रेल टेल मिनी रत्न (कैटेगरी-1) श्रेणी की सरकारी कंपनी है. सरकारी कंपनी रेलटेल (RailTel) कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का आईपीओ 16 फरवरी को खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ में 18 फरवरी तक निवेश कर पाएंगे. इस आईपीओ के तहत 8,71,53,369 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे. इस आईपीओ का लॉट साइज 155 इक्विटी शेयरों का है. (Photo: File) सरकारी कंपनी रेलटेल (RailTel) कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आईपीओ का प्राइस बैंड 93-94 रुपये तय किया गया है. सरकार इस आईपीओ से लगभग 819 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस आईपीओ के जरिये मिलने वाली राशि सरकार के पास जाएगी. आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 15 फरवरी को खुलेगा. कंपनी ने एक बयान कहा कि आईपीओ के जरिए सरकार 87,153,369 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी 27.16 फीसदी होगी. कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टी-मीडिया नेटवर्क मुहैया कराती है. इसमें 5 लाख इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं. (Photo: File)
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











