
16 करोड़ का इंजेक्शन, लाखों दुआएं... फिर भी टूट गई वेदिका की सांसों की डोर
AajTak
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए टाइप ई-1) से जूझ रही 11 महीने की वेदिका शिंदे का देहांत हो गया. डेढ़ महीने पहले ही वेदिका को इलाज के लिए जरूरी 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन दिया गया था.
स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए टाइप ई-1) से जूझ रही 11 महीने की वेदिका शिंदे का देहांत हो गया. डेढ़ महीने पहले ही वेदिका को इलाज के लिए जरूरी 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन (zolgensma injection) दिया गया था, लेकिन इससे भी वेदिका की जान नहीं बच सकी. वेदिका की मौत रविवार रात को हुई. वेदिका के पिता सौरभ शिंदे ने कहा कि इंजेक्शन देने के बाद उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार (1 अगस्त) को उसका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, तभी उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान ही उसकी मौत हो गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










