
150 पाकिस्तानी नंबर, ज्योति के साथ PAK यात्रा... जासूसी के शक में पकड़े गए यूट्यूबर जसबीर सिंह की पूरी कुंडली
AajTak
पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तरह ही जसबीर भी दानिश के बुलाने पर दिल्ली स्थित दूतावास में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुआ था.
इंडियन आर्मी की तरफ से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत में मौजूद पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब जसबीर सिंह (41) नाम के एक अन्य यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. उसे इस्लामाबाद के अधिकारियों के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया, जिसमें एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश भी शामिल था, जो जासूसी और भारतीयों की भर्ती करता था.
पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जसबीर सिंह पंजाब के रूपनगर जिले का रहने वाला है. उसके यूट्यूब चैनल (JaanMahal video) पर 1.1 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वह चैनल पर मलेशिया, मालदीव और दूसरे देशों सहित दुनिया भर में अपनी यात्राओं का वीडियो बनाकर अपलोड किया है.
पंजाब पुलिस के मुताबिक, जसबीर ने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की. वह 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था.
अधिकारियों ने आगे बताया कि गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तरह ही जसबीर भी दानिश के बुलाने पर दिल्ली स्थित दूतावास में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुआ था.
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने दबोचा एक और पाकिस्तानी जासूस, ज्योति मल्होत्रा और PAK हाई कमीशन से भी कनेक्शन
एक साथ पाकिस्तान गए थे जसबीर और ज्योति मल्होत्रा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










