
'15 साल में अखंड भारत'...भागवत के बयान पर संजय राउत बोले- पहले PoK वापस लें
AajTak
आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनता थोड़ा सा प्रयास करती है, तो भारत सिर्फ 10-15 साल में अखंड भारत बन जाएगा. वहीं, इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, अगर आप अखंड भारत का सपना देखते हैं, तो सबसे पहले PoK और फिर पाकिस्तान को भारत से जोड़ें.
शिवसेना सांसद संजय राउत ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के 15 साल में अखंड भारत बनाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. संजय राउत ने कहा, कोई अखंड हिंदुस्तान की बात करता है तो उन्हें सबसे पहले PoK को भारत से जोड़ना पड़ेगा फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा.
संजय राउत ने कहा, आप अखंड भारत बना लीजिए, लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाइए. अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है, वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था. उन्होंने कहा, आप अगर अखंड भारत बनाने की बात करते हैं, तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए.
हम समर्थन करने के लिए तैयार- संजय राउत
राउत ने कहा, पाकिस्तान के अलावा पहले जहां भी भारत की सीमाएं हुआ करती थी उसे भी जोड़िए, श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए आपको किसी ने नहीं रोका. लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और अगर आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन जरूर करेंगे.
क्या कहा था मोहन भागवत ने ?
दरअसल, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया है कि अगले 15 साल में भारत अखंड भारत होगा. उन्होंने कहा, वैसे तो 20 से 25 साल में भारत अखंड भारत होगा. लेकिन अगर हम थोड़ा सा प्रयास करेंगे, तो स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत 10 से 15 साल में ही बन जाएगा. इसे कोई रोकने वाला नहीं है, जो इसके रास्ते में जो आएंगे वह मिट जाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










