
15 लाख का बीमा, महिलाओं को ₹2500... झारखंड में INDIA ब्लॉक ने किया '7 गारंटी' का ऐलान
AajTak
बीजेपी के बाद अब INDIA ब्लॉक ने भी अपनी चुनावी गारंटी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य के मुख्यमंत्री और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें 7 गारंटी दी गई हैं. इनमें महिलाओं को 2500 रुपये, गरीब परिवारों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 7 किलो राशन आदि शामिल है.
झारखंड चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने में जुटी हैं. इस क्रम में बीजेपी के बाद अब INDIA ब्लॉक ने भी अपनी चुनावी गारंटी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य के मुख्यमंत्री और जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें 7 गारंटी दी गई हैं. इनमें महिलाओं को 2500 रुपये, गरीब परिवारों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 7 किलो राशन आदि शामिल है.
INDIA ब्लॉक ने जारी की ये 7 गारंटी-
1. गारंटी 1931 आधिरत खतियान की: इसमें 1932 के खतियान पर आधारित स्थआनीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पत करने का वादा किया गया है.
2. गारंटी मंईयां सम्मान की: दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि देने का वादा किया गया है.
3. गारंटी समाजिक न्याय की: एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का वादा किया गया है.
4. गारंटी खाद्य सुरक्षा की: राशन वितरण 7 किलो प्रति व्यक्ति देने का वादा. साथ ही गैस सिलेंडर राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपये में देने का वादा किया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










