
15 फरवरी से खुलेंगी यूपी की यूनिवर्सिटी और कॉलेज, सैनिटाइज़ेशन का काम शुरू
AajTak
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हायर एजुकेशन के सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार से पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे.
Universities and Colleges Reopen: उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी से राज्य में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला किया है. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हायर एजुकेशन के सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार से पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे. हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स को पहले 23 नवंबर, 2020 को प्रतिबंधों के साथ खोला गया था मगर अब इन्हें पूरी स्ट्रेंथ के साथ रेगुलर तरीके से सोमवार से खोला जाएगा. उच्च अधिकारियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, "सभी शिक्षकों और छात्रों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, सभी को कैंपस परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा और आपस में 6 फुट की दूरी रखी जाएगी. सभी संस्थानों को सैनिटाइज़ेशन और थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करने होंगे. शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने से पहले परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज़ करने के लिए कहा है. इसके साथ ही, यदि किसी छात्र, शिक्षक या किसी कर्मचारी को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हैं, तो उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा. यदि COVID-19 के लक्षण छात्रों या कर्मचारियों में दिखाई देते हैं, तो तत्काल टेस्ट किया जाएगा और रिजल्ट दर्ज किया जाएगा.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











