
1400 रुपये के एक सिक्के में ऐसा क्या था कि 138 करोड़ में बिका?
AajTak
जौहरी को ही असली हीरे की पहचान होती है. ऐसा ही एक देखने में साधारण सोने के सिक्के की पहचान हुई, तो उसकी बोली की रकम भी बढ़ती चली गई. इस सोने के सिक्के की 138 करोड़ रुपये में नीलामी हुई.
अमेरिका में महज 20 डॉलर यानी 1400 रुपये के सिक्के की इतनी बड़ी बोली लगेगी, अंदाजा भी लगाना मुश्किल है. कहते हैं जौहरी को ही असली हीरे की पहचान होती है. ऐसे ही एक देखने में साधारण सोने के सिक्के की पहचान हुई, तो उसकी बोली की रकम भी बढ़ती चली गई. इस सोने के सिक्के की 138 करोड़ रुपये में नीलामी हुई. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक एक दुर्लभ टिकट भी 60 करोड़ में नीलाम हुआ. (फोटो/RTX) न्यूयॉर्क में मंगलवार को 1933 के इस डबल ईगल सोने के सिक्के की नीलामी हुई. इस सिक्के की बोली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. सिक्के को $18.9 मिलियन यानी करीब 138 करोड़ में बेचा गया. इसके साथ ही दुनिया की सबसे दुर्लभ टिकट करीब 60 करोड़ रुपये में बिकी. (फोटो/RTX) कानूनी तौर पर डबल ईगल का ये सिक्का निजी हाथों में था. Sotheby auction में नीलाम किए गए इस सिक्के की 73 करोड़ से 100 करोड़ के बीच में बिकने की उम्मीद थी, लेकिन इस सिक्के की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. (फोटो/RTX)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










